{"_id":"3a90d58ca68566e7d6bba1c41446b2a4","slug":"allahabad-news-hindi-news-174","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ता बाजार, जवाहर स्क्वायर में 15 को गरजेगा बुल्डोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ता बाजार, जवाहर स्क्वायर में 15 को गरजेगा बुल्डोजर
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 11 Nov 2015 06:08 PM IST
विज्ञापन
नखास कोहना स्थित सस्ता बाजार और घंटाघर स्थित जवाहर स्क्वायर में रोड पटरी पर बनी 105 दुकानें नगर निगम गिराए या न गिराए लेकिन इसके लिए योजना एक बार फिर तैयार हो गई है। इस बार दीपावली के बाद 15 नवंबर को यहां दुकानें गिराने की योजना है। कार्रवाई के दौरान बवाल की आशंका से नगर निगम प्रशासन ने डीएम से मजिस्ट्रेट उपलब्ध कराने और एसएसपी से पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स उपलब्ध कराने को कहा है।
नखास कोहना में रोड पटरी पर बना सस्ता बाजार नगर निगम के चुनौती बन गया है। यहां रोड पटरी पर बनी 78 दुकानें और जवाहर स्क्वायर की 27 दुकानें गिराने का फैसला महाकुंभ के पहले हुआ था। कुंभ के दौरान दुकानें नहीं गिराई जा सकीं। बीच में कई बार दुकानें गिराने की योजना बनी लेकिन कभी स्थानीय लोगों के विरोध तो कभी पुलिस फोर्स न मिलने के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी। ईद के करीब एक माह पहले भी नगर निगम ने दुकानें गिराने के लिए क्षेत्र में मुनादी करा दी थी ताकि व्यापारी दुकानें खाली कर दें।
मुनादी के बाद काफी दुकानें खाली भी हो गई लेकिन इसके बाद कुछ पार्षदों के साथ व्यापारियों ने महापौर और नगर आयुक्त का घेराव कर कार्रवाई न करने की मांग की सो उस दौरान कार्रवाई स्थगित कर दी गई। अब नगर आयुक्त देवेंद्र कुमार पांडेय के आदेश पर 15 नवंबर को शाहगंज थाना क्षेत्र स्थित सस्ता बाजार एवं कोतवाली क्षेत्र स्थित जवाहर स्क्वायर की दुकानें गिराने की योजना बन गई है। हालांकि इस दिन भी कार्रवाई होने की उम्मीद बेहद कम है।