फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों की स्मृति में निकलेगी रैली

Wed, 11 Nov 2015 06:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 11 Nov 2015 06:07 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों की स्मृति में संभागीय परिवहन विभाग (आरटीओ) की ओर से रविवार 15 नवंबर को एक रैली निकाली जाएगी। रैली सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे से निकलेगी, जो एमजी मार्ग होते हुए केपी कालेज ग्राउंड तक जाएगी। इस दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों के बारे में बताया जाएगा। रैली में स्कूली बच्चों के भी शामिल होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि आरटीओ विभाग की ओर से इस तरह की रैली पिछले साल भी निकाली गई थी। एआरटीओ प्रशासन अनिल कुमार सिंह के मुताबिक 15 नवंबर को सुबह 9.30 बजे से रैली निकलेगी। इसके बाद शाम छह बजे से सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे से एक कैंडल मार्च भी निकाला जाएगा। जो पत्थर गिरजा चौराहे तक जाएगा। इसके अलावा 16 नवंबर को संभागीय परिवहन कार्यालय में सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों के पालन करने तथा आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक कार्यशाला भी अपराह्न दो बजे से होगी।
विज्ञापन


 दीपावली की छुट्टी के चलते इस बार रविवार 15 नवंबर को संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) खुला रहेगा। एआरटीओ प्रशासन अनिल कुमार सिंह के मुताबिक जनहित एवं राजस्व हित के चलते ही रविवार को आरटीओ कार्यालय खोले जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि रविवार को समस्य कार्य दैनिक कार्यों की भांति संपादित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed