{"_id":"3eb202922babddc6927438c4cffd3b09","slug":"allahabad-news-hindi-news-171","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबकी दीवाली रही दोस्तों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबकी दीवाली रही दोस्तों के नाम
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 11 Nov 2015 06:06 PM IST
विज्ञापन
गणेश-लक्ष्मी की पूजा इसके बाद दोस्तों के साथ जमकर फोड़े गए पटाखे। बीच में चलता रहा मिठाई और नमकीनों का दौर। साथ में हुई खूब सारी मस्ती और धमाल। यह माहौल किसी के घर का नहीं बल्कि गर्ल्स हॉस्टलों का रहा।
15 और 20 नवंबर को एसएससी की सीएचसीएल, छह दिसंबर को जूनियर इंजीनियर, 27 दिसंबर को जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर आदि कई परीक्षाएं हैं। परीक्षाओं की तैयारी की वजह से काफी संख्या में छात्राएं घर नहीं गई हैं, लेकिन दीपावली का पूरा मजा उन्होंने हॉस्टलों में लिया। इनका मानना है कि घर नहीं गए तो क्या हुआ हॉस्टल में ही दोस्तों के साथ जमकर मस्ती करने में क्या हर्ज हैं। दोस्तों के साथ मनाई गई यह दीपावली हमेशा याद रहेगी। हॉस्टल में दिन भर पढ़ाई हो जाएगी, लेकिन घर में ऐसा संभव नहीं है।
प्रियदर्शिनी छात्रावास की आकांक्षा, पूजा ने सबसे पहले सुबह उठकर कमरे की सफाई की और दिनभर पढ़ाई करने के बाद शाम को लक्ष्मी-गणेश की पूजा की। इसी हॉस्टल एमए कर रहीं कविता ने बताया की मैं तो हॉस्टल की दोस्तों के साथ मिलकर खूब सारे पटाखे फोड़े। यही तो मौका था दोस्तों के साथ जश्न मनाने का। अगले साल क्या होगा किसको पता। शताब्दी गर्ल्स हॉस्टल की शालिनी, जूली और मनीषा ने दोस्तों के साथ मिलकर रंगोली बनाई और घर में जिस तरह से मम्मी पूजा करती है ठीक उसी तरह पूजा भी की। इसके बाद शाम को फुलझड़ियां जलाई।