{"_id":"36a7110d1ce54305d8d93631d26b8f23","slug":"allahabad-news-hindi-news-169","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग ने खंगाली कई दुकानें पर कुछ नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग ने खंगाली कई दुकानें पर कुछ नहीं मिला
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 10 Nov 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद(ब्यूरो)। दिवाली पर कुछ लोग उल्लू की बलि देते हैं। वन विभाग को शिकायत मिली कि नखासकोहना स्थित कुछ दुकानों में उल्लू सहित प्रतिबंधित प्रजाति के कुछ अन्य पक्षी भी चोरी छिपे बेचे जा रहे हैं। विभाग की टीम ने वहां छापा मार दिया और कुछ दुकानें खंगाली लेकिन टीम को वहां से खाली हाथ लौटना पड़ा।
क्षेत्रीय वन अधिकारी केएस यादव ने प्रयाग रेंज के वन दरोगा एवं वन रक्षक के साथ प्रतिबंधित प्रजाति के पक्षियों को पकड़ने के लिए मंगलवार को नखासकोहना में छापा मार दिया। विभाग को शिकायत मिली थी कि कुछ दुकानों में उल्लू, चील, शुतुरमुर्ग, सारस जैसी प्रतिबंधित प्रजातियों के पक्षी बेचे जा रहे हैं। टीम ने वहां मुमताज अहमद, फैयाज अहमद, डॉ. आलम और विक्की की दुकानें खंगाली लेकिन कुछ नहीं मिला और टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा।