{"_id":"7d71174732e8f7ffaba25d00e3f7ff37","slug":"allahabad-news-hindi-news-168","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशाने पर अराजक तत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशाने पर अराजक तत्व
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 10 Nov 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। दिवाली पर अराजक तत्व प्रशासन एवं पुलिस के निशाने पर होंगे। डीएम संजय कुमार ने निर्देश जारी किए हैं कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सीसी कैमरों के जरिये अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए।
उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए हैं कि किसी भी आकस्मिक घटना से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखें और एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित कर लें। साथ ही उन्होंने अग्निकांड जैसी घटनाओं से निपटने के लिए सभी प्रतिष्ठानों को अपने यहां अग्निशमन यंत्र क्रियाशील रखने के निर्देश दिए हैं।