{"_id":"de12489952065c060d974ca38bc15041","slug":"allahabad-news-hindi-news-165","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतरंगी आभा से जगमगाया स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतरंगी आभा से जगमगाया स्टेडियम
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 10 Nov 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। दीपावली के उपलक्ष्य में मदन मोहन मालवीय स्टेडियम मंगलवार को 12 हजार मोमबत्तियों से रोशन हुआ। रोशनी की सतरंगी छटा के अद्भुत नजारे को देखने के लिए स्टेडियम में शहरी पहुंचे। सतरंगी रोशनी और शानदार आतिशबाजी के खूबसूरत नजारे को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करना भी लोग नहीं भूले।
मोमबत्तियों से ट्रैक पर हैप्पी दीपावली लिखा गया। मोमबत्तियों से ही बनाया गया दीप, स्वास्तिक, ओम सभी को आकर्षित करती रही। बतौर मुख्य अतिथि मंडलायुक्त राजन शक्ला और जिलाधिकारी संजय कुमार ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान प्रभारी क्रीड़ाधिकारी संजय कुमार शर्मा, उपक्रीड़ाधिकारी रुस्तम खान, राममिलन समेत विभिन्न खेलों के कोच और खिलाड़ी मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर म्योहाल में भी कोच और खिलाड़ियों ने मोमबत्तियां जलाई गई और फील्ड पूजन किया।