फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

होटल में दबंगई करने वाले दरोगा को मिला सबक

Tue, 10 Nov 2015 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 10 Nov 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। खाने के पैसों को लेकर साथियों संग होटल वाले पर रौब गालिब करने वाले दरोगा को कप्तान ने सोमवार को लाइन हाजिर कर दिया। रविवार देर रात सिविल लाइंस के लोहिया चौराहे पर अल्लापुर चौकी प्रभारी पवन गंगवार की इस हरकत को एसएसपी केएस इमेनुएल ने गंभीरता से लेते हुए तुरंत एक्शन लिया। अमर उजाला में सोमवार के अंक में छपी खबर को संज्ञान में लेकर एसएसपी ने इस मामले में विभागीय जांच के साथ एसओ जार्जटाउन से पूरे मामले की रिपोर्ट भी मांगी है। घटना में जार्जटाउन थाने के  ही एक अन्य दरोगा और सिपाही का नाम सामने आया है। उनकी भूमिका की भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


 अल्लापुर चौकी प्रभारी पवन गंगवार शनिवार को नाइट ड्यूटी पर थे। वह रात में लगभग साढ़े 12 बजे जार्जटाउन की जीप से सिविल लाइंस में लोहिया चौराहे के पास एक होटल पर पहुंचे। उसके साथ पांच-छह लोग थे। पवन गंगवार ने होटल में साथियों के साथ खाना खाया। खाने के  बाद पैक भी कराया। जब दरोगा जाने लगा तो होटल मालिक ने खाने का भुगतान करने के लिए कहा।
विज्ञापन


यह सुनते ही दरोगा भड़क गया और अपनी सरकारी पिस्टल निकालकर होटल मालिक को सटा दिया और गाली देते हुए फर्जी मुकदमें में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी। दरोगा ने बगल के पान वाले को भी अरदब दिया और बिना पैसा दिए चलते बने। दरोगा की करतूत से होटल मालिक सहमा हुआ है। बताया जाता है कि चौकी प्रभारी अल्लापुर पवन गंगवार के साथ इस घटना में जार्जटाउन थाने का एक अन्य दरोगा और सिपाही भी शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............................
आरोपी चौकी प्रभारी अल्लापुर पवन गंगवार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। विभागीय जांच के साथ एसओ जार्जटाउन से घटना की रिपोर्ट मांगी गई है। दरोगा के अलावा जो भी शामिल है उनकी भूमिका पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। ---केएस इमेनुएल, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed