फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

जिले में 919 प्रशिक्षु शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र

Tue, 10 Nov 2015 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 10 Nov 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
इलाहाबाद। चार वर्ष से शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे जिले के 919 प्रशिक्षु शिक्षकों को दीपावली का तोहफा मिला है। बीएसए राजकुमार ने प्रशिक्षु शिक्षकों से विद्यालयों का विकल्प लेने के बाद सोमवार को धनतेरस के दिन नियुक्ति पत्र देकर त्यौहार के उल्लास को बढ़ा दिया। पहले बैच में जिले में 1040 प्रशिक्षु शिक्षकों ने प्रशिक्षण पूरा किया था।
विज्ञापन


 बड़ी संख्या में प्राथमिक विद्यालयों के लिए प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रशिक्षु शिक्षकों को जूनियर हाईस्कूल में विज्ञान-गणित शिक्षक के रूप में मौका मिल जाने के कारण उन्होंने प्राथमिक विद्यालय के लिए रिपोर्ट नहीं किया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की भर्ती केलिए 2011 में 72825 पदों की घोषणा की गई थी। पहले चरण में 43 हजार टीईटी पास प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के अन्य जिलों में प्रशिक्षु शिक्षकों को पहले नियुक्ति पत्र जारी होने के कारण उन्हें विद्यालयों में तैनाती मिल गई है। विद्यालयों में अवकाश हो जाने के कारण अब प्रशिक्षु शिक्षकों को अब दीपावली के बाद तैनाती मिल सकेगी।

 यूपी टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष अनुराग सिंह का कहना है कि साथी शिक्षक विद्यालयों में ज्वाइनिंग से पहले मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट, दो कैरेक्टर सर्टिफि केट के साथ खंड शिक्षाधिकारी को रिपोर्ट करके विद्यालय में तैनाती के बारे में आदेश प्राप्त कर सकते हैं। प्रशिक्षु शिक्षकों को पुराने विद्यालय से रिलीविंग लेने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed