{"_id":"2ff5aaf574b4137c7949819e247335d7","slug":"allahabad-news-hindi-news-135","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइनीज मंझे की बिक्री पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइनीज मंझे की बिक्री पर लगी रोक
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 28 Sep 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
चाइनीज मंझे की चपेट में आने से लगातार मौतों और गहरी चोटों के चलते लोगों में बढ़ रहे आक्रोश को अब प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। सोमवार को भी कई संगठनों की ओर से विरोध प्रदर्शन और मार्च के बाद नगर मजिस्ट्रेट ने पुराने शहर के थानेदारों को चाइनीज मंझे की बिक्री पर कानूनी कार्रवाई का आदेश दिया। इससे पहले एसपी ट्रैफिक ने भी वायरलेस से सभी थानेदारों को इस बाबत आगाह कर दिया था। चार रोज पहले यमुना पुल से गुजरते समय स्कूटी सवार छात्र गौरव बनर्जी और साथ मौजूद छात्रा दिव्यानी का गला पंतग के चाइनीज मंझे की चपेट में आने से कट गया था। गला कटने से गौरव की जान चली गई। तब से चाइनीज मंझा की बिक्री पर रोक लगाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। पिछले कुछ साल के भीतर चाइनीज मंझे की वजह से कई लोगों की जान जा चुकी है।
पांच साल पहले चौफटका ओवरब्रिज पर महिला रेलवे कर्मचारी की भी स्कूटी पर डीआरएम दफ्तर जाते वक्त चाइनीज मंझे की चपेट में आने से मौत हो गई थी। दो दिन पहले करेली में भी एक लड़के की गर्दन पर गहरा घाव हो गया। गौरव की मौत के बाद उसके परिजनों और दोस्तों ने सिविल लाइंस में कैंडल मार्च निकाला था। सोमवार को अभिभावक एकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता ने कार्यकर्ताओं रामप्रसाद यादव, सत्यप्रकाश तिवारी, विनोद अग्रहरि, इफ्तेखार अंसारी, अहमद अली आदि के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते हुए चाइनीज मंझा पर रोक लगाने की मांग की।
जनहित संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रमिल केसरवानी ने राजेश केसरवानी, कीर्ति श्रीवास्तव, कुलदीप चौरसिया, अधिवक्ता शिवम द्विवेदी, प्रवीण गुप्ता, दिनेश विश्वकर्मा, बेबी सिद्दिकी आदि के साथ एसएसपी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करते हुए कहा कि इंसान हो या पशु, सबके लिए जानलेवा साबित हो रहे चाइनीज मंझे की बिक्री पर तत्काल पाबंदी लगनी चाहिए। प्रमिल की मांग पर एसपी ट्रैफिक ने वायरलेस पर सभी थानेदारों को इस बारे में आदेश जारी कर दिया। सम्राट अशोक फाऊंडेशन की अध्यक्ष मंजू मौर्या और सचिव राकेश कुशवाहा के नेतृत्व में भी छात्रों-अभिभावकों ने जुलूस निकालकर डीएम तथा कमिश्नर को चाइनीज मंझे पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। गौरव के साथी छात्र-छात्राओं ने उसकी आत्मा की शांति के लिए शोक सभा भी की। इतने तगड़े विरोध के बाद शाम को सिटी मजिस्ट्रेट ने पुराने शहर के थानेदारों को मंझे के थोक और फुटकर बिक्री करने वाले व्यापारियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 133 बी के तहत कार्रवाई का आदेश दिया। थानेदारों से कहा गया है कि डीएम ने भी चाइनीज मंझे की बिक्री पर नाराजगी जाहिर की है। ऐसे में मंझा बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ चालानी रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराएं ताकि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जा सके।