फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

सीबीएसई ‘सिंगल गर्ल चाइल्ड’ को देगा स्कालरशिप

Tue, 15 Sep 2015 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 15 Sep 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) सिंगल गर्ल चाइल्ड को उच्च शिक्षा के लिए 10 वीं के बाद स्कालरशिप प्रदान करेगा। बोर्ड की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की एकल लड़की के लिए मेरिट स्कालरशिप के तहत मदद करने का फैसला किया है। इसके लिए छात्रा को 10 वीं की परीक्षा में कम से कम 6.2 सीजीपीए अथवा उससे अधिक अंक अथवा ग्रेड पाना आवश्यक है।
विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से ने आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि वाली सिंगल गर्ल चाइल्ड को स्कालरशिप देने का फैसला छात्राओं की पढ़ाई बीच में ही न छूट जाए, इसके लिए किया है। बोर्ड का मानना है कि समाज में ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें माता-पिता लड़कियों की पढ़ाई 10 वीं के बाद बंद कर देते हैं। बोर्ड की नई पहल से लड़कियों को आगे की पढ़ाई जारी करने में मदद मिलेगी। निर्धारित अंक अथवा ग्रेड पाने के साथ छात्रा को सीबीएसई से जुड़े स्कूल में ग्यारहवीं और बारहवीं में पंजीकृत होना होगा। स्कालरशिप पाने के लिए छात्रा की ट्यूशन फीस 1500 रुपए प्रति माह से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कालरशिप में छात्रा को 500 रुपए प्रति महीने दो वर्ष तक दिया जाएगा। स्कालरशिप के लिए आवेदन 10 वीं के अंकपत्र के साथ स्कूल में जमा करने होंगे। इसके लिए अभिभावक को 10 रुपए के स्टांप पेपर पर शपथ पत्र देना होगा। स्कालरशिप के लिए सीबीएसई की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। इसके बाद आवेदन का प्रिंट डाउनलोड करके असिस्टेंट सेक्रेटरी स्कालरशिप सीबीएसई दिल्ली के पते पर भी भेजना होगा। गंगागुरुकुल की प्रधानाचार्या अल्पना डे ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर सिंगल गर्ल चाइल्ड को स्कालरशिप दिए जाने से पढ़ाई में आ रही बाधा दूर की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed