फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

झूला औ झांकी कमाल की, जय कन्हैयालाल की

Sun, 06 Sep 2015 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 06 Sep 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
इलाहाबाद (ब्यूरो)। नटवर नागर नंदकिशोर कान्हा का जन्मोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। भोर से लेकर आधी रात के बाद तक तकरीबन पूरा शहर कान्हा जन्मोत्सव की तैयारियों में जुटा आनंद सहेजता रहा। इस्कॉन सहित शहर के विभिन्न राधाकृष्ण मंदिरों में कान्हा जन्म की धूम रही। सलोरी, से लेकर मीरापुर ललिता पीठ और दारागंज से लेकर धूमनगंज, हरवारा तक हर कोई घर-मंदिर में कान्हा जन्म की खुशियों का सहभागी बना। पुलिस लाइंस, फायर बिग्रेड सहित शहर के सभी थानों में भी कान्हा जन्मोत्सव उल्लासपूर्वक मनाया गया।
विज्ञापन


इस्कान सहित शहर के प्रमुख मंदिरों को बिजली की झालरों से सजाया गया। आकर्षक झांकियों के बीच कान्हा का जीवन दर्शन जीवंत हुआ, वहीं भजन, बिरहा, नाटक, नौटंकी सहित विविधतापूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में कान्हा-कान्हा की रट लगी रही। शहर के कान्हा मंदिरों की ओर जाने वाले रास्तों पर जाम जैसी स्थिति रही। आधी रात के बाद तक लोगों के आने-जाने का सिलसिला बना रहा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिरों के पास कमेटियों की ओर से चौकियां बनाई गई थीं।
विज्ञापन


वहीं श्रद्धालुों ने व्रत रखकर घर में भी कान्हा की आकर्षक झांकी सजाकर जन्मोत्सव मनाया। कई जगहों पर संस्थाओं की ओर से सामूहिक कार्यक्रम भी हुए। शाम से ही घरों, मंदिरों में शुरू भजन कीर्तन का सिलसिला जन्म की लीला के बाद भी जारी रहा। आधी रात को कान्हा जन्म की लीला की खुशी में घंटा, घड़ियाल, शंखनाद से शहर गूंज उठा। नंद के आनंद भयो जय हो नंदलाल की, जय कन्हैयालाल की का जयघोष गूंजा। जगह-जगह सजी आकर्षक झांकियों को देखने के लिए देर रात तक लोग जुटे रहे। पुलिस लाइन और फायर ब्रिगेड में सजी झांकियों ने शहरियों को खासा आकर्षित किया। यहां देर रात लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय श्रीकृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) के काशीराजनगर, बलुआघाट स्थित मंदिर में भोर से ही पूजन अर्चन का क्रम आधी रात के बाद तक चला। रात साढ़े ग्यारह बजे मंदिर के अध्यक्ष आचार्य दास की अगुवाई में 108 चांदी के कलशों से कृष्ण का महाभिषेक कर 108 व्यंजनों का महाभोग अर्पित किया गया। महाआरती, नाम संकीर्तन के बाद महाप्रसाद बांटा गया। अनुष्ठान में उपाध्यक्ष वेणुविजय दास, आशुतोष दास, सौम्यदास आदि मौजूद ते।

दारागंज स्थित भगवान वेणी माधव मंदिर में महंत ओंकार देव गिरि की देखरेख में जन्माष्टमी मनाई गई। शाहगंज स्थित श्रीआनंद बिहारी मंदिर में प्रधान पुजारी दिगंबर त्रिपाठी की देखरेख में जन्मोत्सव की धूम मची। सुबह से ही भजन कीर्तन का सिलसिला शुरू हो गया था। शाम को सुंदरकांड का पाठ हुआ। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद प्रसाद बांटा गया। हरिनाम संकीर्तन पूरी रात होता रहा। मीरापुर स्थित हरि मंदिर और ललिता शक्तिपीठ में कान्हा जन्मोत्सव पर विविधतापूर्ण कार्यक्रम हुए। गाड़ीवान टोला खुल्दाबाद स्थित राधा कुंज बिहारी मंदिर, रूपगौड़ीय आश्रम तुलारामबाग, निम्बार्क आश्रम, त्रिवेणी बांध स्थित देवरहा बाबा सेवाश्रम,  कल्याणी देवी मंदिर, मुंशी राम की बगिया मुट्ठीगंज राधाकृष्ण मंदिर, सूबेदारगंज स्थित भुवनेश्वर नाथ मंदिर आदि में धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई गई।

0 श्रीकटरा रामलीला कमेटी की ओर से कर्नलगंज रामवाटिका में आयोजित कृष्णजन्म समारोह में भजन कीर्तन, बधाई गीत के अतिरिक्त फूलों की होली खेली गई। संयोजक विनोद कुमार गुप्ता की देखरेख में समारोह में पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र सिंह गौर कमेटी के अध्यक्ष गोपाल बाबू जायसवाल, पदुम जायसवाल, मोहल लाल अग्रवाल, शंकरलाल चौरसिया, सुधीर कुमार गुप्ता आदि उत्सव में शामिल हुए।

ग्रीनलैंड्स कार्पोरेशन की ओर से म्योर रोड राजापुर यातायात पुलिस चौराहे के समीप स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में सजाई गई झांकी ने बच्चों को ही नहीं बड़ों को भी लुभाया। वहीं झांकी के माध्यम से भारत स्वच्छता अभियान के तहत लोगों को जागरूक  भी किया गया।


कटघर स्थित भोले गिरि मंदिर में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। पर्व के उपलक्ष्य पर भोलेनाथ का सोने, चांदी के आभूषणों से महाकालेश्वर स्वरूप में शृंगार किया गया। राजेश केसरवानी की देखरेख में महाआरती हुई। मुट्ठीगंज स्थित नर्बदेश्वर महादेव मंदिर में प्रबंधक रामकृष्ण केसरवानी की देखरेख में भोलेनाथ का विधिविधान से पूजन अर्चन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed