फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

सम्मानित किए उत्कृष्ट अध्यापक

Sun, 06 Sep 2015 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 06 Sep 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
इलाहाबाद (ब्यूरो)। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सीमैट में शिक्षक दिवस पर शनिवार को आयोजित समारोह में परिषदीय विद्यालयों के उत्कृष्ट अध्यापकों को सम्मानित किया गया। प्रत्येक विकास खंड के दो-दो शिक्षकों को परिषद के सचिव संजय सिन्हा, अतिरिक्त निदेशक विनय कुमार पांडेय और बीएसए राजकुमार ने सम्मानित किया। समारोह में राष्ट्रपति पद से पुरस्कृत शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। संजय सिन्हा ने कहा कि शिक्षक ही समाज को सही मार्ग दिखाता है। इसलिए शिक्षक का सम्मान सर्वोपरि है।
विज्ञापन


सम्मानित होने वाले शिक्षक डॉ.रिंकी शर्मा, रंजना त्रिपाठी, अनवार अहमद, नंदलाल यादव, शाहनवाज अहमद, रामचरन विश्वकर्मा, अविनाश कुमार, मधुबाला, कंचन सिंह, ममता श्रीवास्तव, अर्चना, सुचिता सिंह, रुक्मिणी देवी, मीना सविता, मृदुला पांडेय, कीर्ति प्रकाश सिंह, मनोज कुमार, अमर बहादुर सिंह, राधिका कुमारी, सरिता पांडेय, कामेश्वरी शर्मा, सतीश चंद्र त्रिपाठी, लालचंद्र, प्रमिला देवी, रामचंद्र श्रीवास्तव, रामबाबू प्रजापति, अनीता चौधरी, रीतू सिंह, अरुणा यादव, आरती यादव, मीरा राय, आमोद श्रीवास्तव, संध्या जायसवाल, शिव विशाल तिवारी, मोनी विश्वकर्मा, राम मनोरथ यादव, अफरोज जहां, नीतू सब्बरवाल, दीपा कुशवाहा, अवधराज यादव, वंदना पांडेय, सुधा सिंह, नारायण सिंह, सूबेदार सिंह, उमाशंकर, आस्था कुमारी, वंदना कुमारी, सुनील कुमार पांडेय, अभिनव प्रताप सिंह हैं।
विज्ञापन


केपी इंटर कालेज में आयोजित समारोह में कायस्थ पाठशाला के अध्यक्ष राघवेंद्र नाथ सिंह ने राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त जीसी सक्सेना, रामलखन मौर्य, श्याम लाल सिंह, उदय शंकर, अवनीश कुमार श्रीवास्तव, जय प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ.योगेंद्र सिंह समेत 20 शिक्षकों को सम्मानित किया। सोमनाथ बरन के निर्देशन में छात्रों ने भजन प्रस्तुत किया। इस मौके पर सीएमपी डिग्री कालेज के प्राचार्य डॉ.आनंद श्रीवास्तव, स्वाती मिश्रा, कायस्थ पाठशाला के महामंत्री सुनील दत्त कौटिल्य, उपाध्यक्ष रवि श्रीवास्तव, डॉ.देवी प्रसाद, कुलभास्कर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अशर्फी लाल दिनकर, केपी गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्य मिताली दत्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवचरणदास कन्हैयालाल इंटर कालेज में आयोजित समारोह में प्रेम कुमार सिंह, धर्मवीर सिंह, उमेश कुमार उपाध्याय, उमेश चंद्र, पवन शुक्ल को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य लाल चंद्र पाठक, डॉ.आरके टंडन, राजीव खन्ना, अमित खन्ना आदि मौजूद रहे। नई बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में पार्षद गणेश केसरवानी ने डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवनी पर प्रकाश डाला। इस मौके पर त्रियुगी नारायण, प्रणविजय सिंह, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed