फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

खड़ी फसल पर आरी, सुलगी चिंगारी

Sat, 27 Feb 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 27 Feb 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
करछना के कचरी और असपास के गांवों में सन्नाटा पसरा हुआ है। ये गांव पूरी तरह से फोर्स के हवाले हैं। प्रस्तावित पावर प्लांट के निर्माण के लिए खड़ी और हरी फसल पर बुल्डोजर चलवाए जा रहे हैं और परेशानहाल किसान अपनी फसल बचाने के लिए पुलिस की लाठियां खा रहे हैं। खेतों पर बुल्डोजर चलने से गेहूं, फसल, मटर की फसलें बर्बाद हो रही हैं। ऐसे में कचरी सहित आसपास के आधा दर्जन गांवों में चिंगारी फिर सुलगने लगी है।
विज्ञापन


ये वही गांव हैं, जहां पांच साल पहले ग्रामीणों ने पावर प्लांट के विरोध में जमकर बवाल किया था। इलाहाबाद-मिर्जापुर सड़क मार्ग और दिल्ली-हावड़ा रेल रूट जाम कर दिया था। इस मामले में प्रशासन के कई अफसरों को कार्रवाई झेलनी पड़ी थी। इस बार भी प्रशासन का रवैया किसानों के गुस्से को बढ़ा सकता है। कचरी एवं आसपास के गांवों में माहौल काफी तनावपूर्ण है और कई गांवों में प्रशासन ने लोगों के प्रवेश पर ही रोक लगा दी है।
विज्ञापन


 काफी छानबीन और तलाशी के बाद सिर्फ स्थानीय ग्रामीणों को प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। वहां सिर्फ सरकारी वाहन दिख रहे हैं या ऐसे वाहन जिनपर पर सत्ता पक्ष के झंडे लगे हैं। चौतरफा फोर्स से घिर गांवों में रहने वालों की स्थित नजरबंद जैसी हो गई है। फिलहाल प्रशासन इस कवायद में है कि प्रस्तावित पावर प्लांट की जमीन पर एक हफ्ते के भीतर जैसे-तैसे चहारदीवारी का निर्माण पूरा करा लिया जाए। शुक्रवार को भी मौके पर डीएम और एसएसपी ने जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed