{"_id":"399693c2a989ae0caa166325066e1c36","slug":"allahabad-news-hindi-news-1081","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर केबल टीवी उपभोक्ता को मिलेगा रजिस्ट्रेशन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर केबल टीवी उपभोक्ता को मिलेगा रजिस्ट्रेशन कार्ड
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 27 Feb 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब हर केबल टीवी उपभोक्ता को रजिस्ट्रेशन कार्ड दिया जाएगा ताकि किसी भी तरह की दिक्कत पर उपभोक्ता इस रजिस्ट्रेशन कार्ड के जरिये अपनी समस्या का निराकरण करा सके। इसकी वजह से कनेक्शनों की संख्या में भी पारदर्शिता आएगी और मनोरंजन कर विभाग के पास हर उपभोक्ता के बारे में पूरा रिकार्ड होगा। विभाग ने सभी केबल ऑपरेटरों और मल्टी सिस्टम ऑपरेटरों (एमएसओ) को 29 फरवरी तक यह काम पूरा करने का निर्देश दिया है।
हालांकि शासन के आदेश के क्रम में मनोरंजन कर विभाग ने सभी केबल टीवी ऑपरेटरों/एमएसओ को पहले ही निर्देश जारी कर दिया था कि जिले में हर उपभोक्ता को 25 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन कार्ड उपलब्ध करा दिए जाएं। ये कार्ड विभाग से प्रमाणित कराकर केबल टीवी ऑपरेटरों को उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराना था। निर्धारित तिथि बीतने के बाद भी बड़ी संख्या में ऑपरेटरों ने उपभोक्ताओं को रजिस्ट्रेशन कार्ड उपलब्ध नहीं कराए। रजिस्ट्रेशन कार्ड पर एसटीवी नंबर और उपभोक्ता का पता अंकित किए जाने का प्रावधान है। तय तिथि तक काम पूरा न होने पर अब सहायक मनोरंजन कर आयुक्त आरके सिंह ने सभी ऑपरेटरों को एक और मौका देते हुए 29 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन कार्ड का वितरण पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने चेतावनी जारी की है कि तीन दिनों के भीतर यह काम पूरा नहीं हुआ तो संबंधित केबल संचालक/एमएसओ के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।