फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

बिजली का झटका, दो केंद्रों पर नहीं हो पाई परीक्षा

Sun, 06 Sep 2015 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 06 Sep 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) की ओर से क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) की भर्ती के लिए शनिवार को आयोजित ऑनलाइन परीक्षा में अफरातफरी का माहौल रहा। बिजली तथा जेनरेटर के धोखा दे जाने से दो केंद्रों पर दोनों पाली की परीक्षा स्थगित कर दी गई। इससे नाराज अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया। जिले के सभी 18 केंद्रों पर रविवार को बैंक में अलग-अलग क्षेत्र के विशेषज्ञों की भर्ती परीक्षा होनी है।
विज्ञापन


आईबीपीएस की ओर से यहां 18 केंद्रों पर ऑनलाइन परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है। पहले दिन दोनों पालियों में पांच हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए। तेलियरगंज के एक्सेल एकेडमी आफ आईटी एंड मैनेजमेंट में परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद ही बिजली की आवाजाही शुरू हो गई। अभ्यर्थियों का कहना था कि  एक घंटे में नौ बार पॉवर शटडाउन हुआ। जेनरेटर लगाया गया, लेकिन वह काम नहीं किया। इसके बाद दूसरा जेनरेटर मंगाने की बात कही जाती रही, लेकिन अभ्यर्थियों ने विरोध कर दिया। उनका कहना था कि बैंक की परीक्षा में समय का काफी महत्व होता है। अब उनके लिए परीक्षा देने का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन


इसे लेकर उन्होंने हंगामा किया। अभ्यर्थी दिन भर वहां जमे रहे और दूसरी पाली की परीक्षा भी नहीं होने दी। निदेशक मनोज गुप्ता का कहना है कि जेनरेटर खराब हो गया था। इसकी वजह से दिक्कत हुई। झूंसी के तनिश केंद्र पर भी परीक्षा में व्यवधान की शिकायत है। इसकी वजह से वहां भी दोनों पाली की परीक्षा स्थगित करनी पड़ी। अफसरों ने रिपोर्ट आईबीपीएस मुख्यालय को भेज दी है। बैंक के अलग-अलग पदों के लिए आईबीपीएस की ओर से सितंबर में प्रत्येक शनिवार और रविवार को परीक्षा होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed