{"_id":"5dab61898ebc3e93c95f31c5","slug":"allahabad-junction-allahabad-news-ald258006923","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज इलाहाबाद जंक्शन आने वाली 16 ट्रेनें निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज इलाहाबाद जंक्शन आने वाली 16 ट्रेनें निरस्त
विज्ञापन
टूंडला जंक्शन में यार्ड री मॉडलिंग के चलते ट्रेनें रहेंगी निरस्त
प्रयागराज। इलाहाबाद जंक्शन से दिल्ली रूट की तरफ चलने वाली 16 ट्रेनें रविवार को निरस्त रहेंगी। ऐसे में रविवार को अगर दिल्ली की ओर जाने का कार्यक्रम बन रहा है तो एक बार निरस्त ट्रेनों के संबंध में रेलवे की इनक्वायरी से संपर्क जरूर कर लिया जाए। ट्रेनों का निरस्तीकरण टूंडला यार्ड की रीमॉडलिंग की वजह से किया जा रहा है।
एनसीआर इलाहाबाद मंडल के टूंडला रेलवे स्टेशन के यार्ड में दो सितंबर से इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है। यह कार्य 17 नवंबर तक होना है। इस वजह से रेलवे द्वारा हर रोज कुछ ट्रेनें निरस्त की जा रही हैं। अब यहां 20 अक्तूबर को नॉन इंटर लॉकिंग कार्य होगा। इसी वजह से संबंधित स्टेशन से गुजरने वाली 16 ट्रेनें रविवार को निरस्त रहेंगी। यह सभी ट्रेनें इलाहाबाद जंक्शन से होकर गुजरती है।
जंक्शन आने वालीं यह ट्रेनें आज रहेंगी निरस्त
12561/12562 जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस
12815/12816 पुरी-आनंद विहार नंदन कानन एक्सप्रेस
12501/12502 नई दिल्ली-गुवाहाटी पुर्वोत्तर संपर्क क्रंाति एक्सप्रसे
15667/15668 कामख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस
12875/12876 आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस
12505/12506 आनंद विहार-कामाख्या नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस
12311/12312 हावड़ा-दिल्ली कालका मेल
12397/12398 गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस
नोट...सभी ट्रेनें दोनों ओर से निरस्त रहेंगी।