{"_id":"5d4f1a9a8ebc3e6ceb43232c","slug":"allahabad-junction-allahabad-news-ald2519006110","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंक्शन पर ताजा हो गईं कुंभ की यादें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंक्शन पर ताजा हो गईं कुंभ की यादें
विज्ञापन
Allahabad Junction
- फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। इलाहाबाद जंक्शन पर कुंभ मेला संपन्न होने के पांच माह बाद एक बार फिर से उसकी यादें ताजा हो गई। यहां जंक्शन के मुख्य हाल के पोर्टिको में रेलवे ने कुंभ मेले की तैयारियां एवं स्नान पर्व के दौरान संगम तट पर उमड़ी भीड़ से जुड़ी तस्वीरों वाली एक प्रदर्शनी लगाई। खास बात ये रही कि रेलवे ने यहां वही प्रदर्शनी लगाई जो पिछले माह 64 वें राष्ट्रीय पुरस्कार एवं रेल मेला 2019 के अवसर पर हरियाणा के अंबाला में लगाई गई थी। वहां एनसीआर की प्रदर्शनी को ओवर ऑल बेस्ट स्टॉल और बेस्ट इनोवेटिव आइडिया का पुरस्कार मिला था।
जंक्शन पर लगी इस प्रदर्शनी का उद्घाटन शनिवार को जोन महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने सीसीएम एमएन ओझा एवं डीआरएम अमिताभ, सीपीआरओ अजीत सिंह की मौजूदगी में किया। इस अवसर पर उन्होंने अंबाला में लगी इस प्रदर्शनी को सफल बनाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले रेलकर्मियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने पीआरओ डा. अमित मालवीय, सुनील गुप्ता, सीनियर पीआरआई अमित सिंह, विनोद कुमार त्रिपाठी, रत्नेश सिंह, केके पांडेय, विमलेश त्रिपाठी, धर्मेंद्र कुमार, अख्तर अली, अभिषेक बनर्जी, चंद्रसेन, प्रशांत कुमार सिंह, संजय सिंह, उपेंद्र चौधरी समेत कुल 23 अफसर एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया। प्रदर्शनी में कुंभ के अलावा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के दुर्लभ चित्र तथा दिल्ली से प्रयागराज पहुंचाने वाली अस्थि स्पेशल, ऐतिहासिक यमुना पुल आदि की भी तस्वीरें लगाई गई है।
हमसफर एक्सप्रेस से फ्लैक्सी फेयर हटने की जीएम को उम्मीद
इलाहाबाद जंक्शन से आनंद विहार के बीच चल रही हमसफर एक्सप्रेस से फ्लैक्सी फेयर हटेगा या नहीं यह निर्णय रेलवे बोर्ड को लेना है। लेकिन एनसीआर जीएम राजीव चौधरी को उम्मीद है कि रेलवे बोर्ड इस ट्रेन के फ्लैक्सी फेयर हटा सकता है। जंक्शन पर लगी रेलवे की प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद संवाददाताओं ने जब जीएम से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी इस संबंध में रेलवे बोर्ड को पत्र लिखा है। मैने भी बोर्ड से इस संबंध में पत्राचार किया है। उम्मीद है कि शायद फ्लैक्सी फेयर वापस हो जाए। उन्होंने इलाहाबाद जंक्शन से मुगलसराय (अब दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन) के बीच ट्रेनों की लेटलतीफी पर कहा कि थर्ड लाइन और डीएफसी का काम पूरा होते ही इस रूट पर ट्रेनों का संचालन और बेहतर हो जाएगा। उन्होंने शहर के सभी सेटेलाइट स्टेशन के विलय के बाद भी रेल संचालन पहले के मुकाबले और बेहतर होने की भी बात कही।