फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad

पांच ट्रेनें करेंगी सिंहस्थ कुंभ का प्रचार

Tue, 23 Feb 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Tue, 23 Feb 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन

महाकाल की नगरी उज्जैन में 22 अप्रैल से लगने जा रहे सिंहस्थ कुंभ में देश के तमाम प्रांतों के लोग पहुंचे, इसके लिए रेलवे की भी सहायता ली जा रही है। कुंभ मेले से जुड़ी तस्वीरें एवं मेले से जुड़े स्लोगनों का देश भर में प्रचार करने के लिए पांच ट्रेनों को चुना गया है। जिन ट्रेनों को प्रचार में लगाया जा रहा है, उसमें से दो ट्रेनें उत्तर मध्य रेलवे के झांसी, कानपुर और इलाहाबाद जंक्शन से होकर गुजरती हैं। 

विज्ञापन

सिंहस्थ कुंभ मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में 22 अप्रैल से लग रहा है, जो 21 मई तक चलेगा। मेले का प्रचार प्रसार करने के लिए एमपी शासन ने रेलवे की मदद ली है। इसके तहत देश के विभिन्न प्रांतों को जोड़ने वाली पांच ट्रेनों के सभी कोचों के बाहरी हिस्से में सिंहस्थ कुंभ से जुड़ी तस्वीर और स्लोगन लगाए जा रहे हैं। अभी पंजाब मेल में इस तरह की तस्वीरें और स्लोगन लगाए जा चुके हैं। ये स्लोगन ‘श्रद्धा भक्ति का अनूठा संसार, आए 12 वर्षों में एक बार’, ‘उज्जैन में पाएं क्षिप्रा की अमृत बूंदों का स्पर्श’ आदि हैं। पंजाब मेल के अलावा अन्य जो ट्रेनें कुंभ मेले के प्रचार के लिए चुनी गई हैं उसमें जबलपुर-राजकोट एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-मुंबई, मुंबई-दरभंगा पवन एक्सप्रेस, गोरखपुर-मुंबई कुशीनगर एक्सप्रेस। इन पांचों ट्रेनों में पवन और कुशीनगर एक्सप्रेस एनसीआर के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed