संगम नोज पर नवजात बच्ची का शव मिला, सनसनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माघी पूर्णिमा पर स्नान के दौरान संगम नोज पर सोमवार सुबह छह माह की नवजात बच्ची का शव घाट पर उतराते देख खलबली मच गई। स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की नजर शव पर पड़ी तो उनकी रूह कांप गई। श्रद्धालुओं ने शोर मचाया तो घाट पर भीड़ जुट गई। सूचना पर जल पुलिस के जवान और मल्लाह आ गए। बच्ची का शव नदी के जल से बाहर निकाला गया। दारागंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं नवजात बच्ची का शव मिलने से इलाके में तरह-तरह की चर्चा है।
माघी पूर्णिमा के चलते भोर से ही घाटों पर बड़ी में संख्या में श्रद्धालु स्नान कर रहे थे। सुबह संगम नोज पर श्रद्धालु स्नान कर रहे थे। इस दौरान संगम नोज पर एक नवजात बच्ची का शव बहते हुए आ गया। घाट के किनारे जल में बच्ची का शव देखकर लोग सहम गए। घाट पर अफरातफरी मच गई। स्नान कर रहे श्रद्धालुओं ने शोर मचाया। थोड़ी ही देर में वहां भीड़ जुट गई। सूचना पाकर जल पुलिस और दारागंज पुलिस मौके पर पहुंची। मल्लाहों ने शव नदी से बाहर निकाला। श्रद्धालुओं में इस बात की चर्चा होने लगी कि आखिर नवजात बच्ची का शव कैसे आया। बच्ची के शरीर पर कोई कपड़ा भी नहीं था। चौकी प्रभारी संगम उमेश कुमार सिंह का कहना है कि बच्ची का शव बहकर आने की आशंका है। हो सकता है शव प्रवाहित किया गया हो, जो बहकर यहां आ गया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो जाएगा।