फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad highcourt: Release in a week Saha. Revised Result of Teacher, Headmaster Recruitment Examination

Allahabad highcourt: एक हफ्ते में जारी करें सहा. अध्यापक, प्रधानाध्यापक भर्ती परीक्षा का संशोधित परिणाम

Thu, 01 Sep 2022 12:54 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 01 Sep 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Allahabad highcourt: Release in a week Saha. Revised Result of Teacher, Headmaster Recruitment Examination
हाईकोर्ट। - फोटो : amar ujala
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने परीक्षा नियामक प्राधिकारी अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापकों के 1504 और प्रधानाध्यापकों के 390 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा के संशोधित परिणाम एक हफ्ते में जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


कोर्ट ने मामले में पहले से जारी अंतरिम आदेश को आगे की सुनवाई तक के लिए बढ़ा दिया। यह आदेश न्यायमूर्ति आशुतोष श्रीवास्तव ने प्रयागराज की पूर्णिमा शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है।
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान बेसिक शिक्षा के विभाग के संयुक्त सचिव कामता प्रसाद, सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी मौजूद रहे। उन्हाेंने कोर्ट के समक्ष अपना व्यक्तिगत हलफनामा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि मामले में संशोधित परिणाम जारी करने को लेकर शासन ने 30 अगस्त को आदेश जारी कर संशोधित परिणाम जारी करने की अनुमति दी है। एक हफ्ते में परिणाम जारी कर दिया जाएगा। इस पर कोर्ट ने दोनों अधिकारियों की पेशी से छूट दे दी। निर्देश दिया कि एक हफ्ते में मामले में संशोधित परिणाम जारी करें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed