फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad highcourt news

उच्च न्यायालय निजी सेवा संवर्ग के दस अधिकारी प्रोन्नत

Thu, 06 Aug 2020 01:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
allahabad highcourt news
allahabad highcourt news
प्रयागराज। हाईकोर्ट प्रशासन ने निजी सेवा संवर्ग के दस अधिकारियों को प्रोन्नति दी है। महानिबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार उच्च न्यायालय निजी सेवा संवर्ग के विनोद कुमार को उप निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी तीन के पद से संयुक्त निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी चार के पद पर, सुनील कुमार सिंह, टी लक्ष्मण कुमार (लखनऊ), सुरेश चंद्र को सहायक निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी दो के पद से उप निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी तीन के पद पर, पुनीत कुमार श्रीवास्तव, नितिन कुमार, कुशल अग्रवाल को निजी सचिव श्रेणी एक के पद से सहायक निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी दो के पद पर, मिनी कनौजिया (लखनऊ), मुन्ना लाल (लखनऊ), मो. मुस्तक़ीम (लखनऊ) को अपर निजी सचिव के पद से निजी सचिव श्रेणी एक के पद पर प्रोन्नत किया गया है।
विज्ञापन

उच्च न्यायालय कर्मचारी अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल ने सभी पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों को बधाई देते हुए मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर, संघ के अध्यक्ष न्यायमूर्ति बाल कृष्ण नारायण (अवकाश प्राप्त) और न्यायमूर्ति सुनीत कुमार व प्रोन्नति समिति के न्यायाधीशों का आभार जताया है। बधाई देने वालों मे संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह, निखिल कुमार सिंह, विजयानंद द्विवेदी, अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, अनुपम शुक्ल, कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed