फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad High Court transferred 13 district judges of uttar pradesh

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश के 13 जिला जजों का किया तबादला

Wed, 25 Dec 2019 10:18 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 25 Dec 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Allahabad High Court transferred 13 district judges of uttar pradesh
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश के 13 जिला जजों का तबादला कर दिया है। इनमें एक अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्तर के अधिकारी हैं जिनको जिला जज के पद पर नियुक्ति दी गई है। 

विज्ञापन


महानिबंधक द्वारा जारी अधिसूचना के तहत मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण हरदोई के पीठासीन अधिकारी गौरव कुमार श्रीवास्तव को चंदौली का जिला जज, जबकि प्रमोद कुमार शर्मा को जिला जज चंदौली से जिला जज आजमगढ़, सर्वेश कुमार को आजमगढ़ से सहारनपुर, राजीव शर्मा को सहारनपुर से बागपत, राम मनोहर नारायण मिश्र को बागपत से अलीगढ़ का जिला जज नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन


जितेंद्र कुमार सिन्हा को पीठासीन अधिकारी कॉमर्सशियल टैक्स ट्रिब्यूनल बरेली से जिला जज मऊ के पद पर मुकेश मिश्रा को जिला जज मऊ के पद से पीठासीन अधिकारी वाणिज्यिक अधिकरण गौतम बुद्ध नगर की पद पर, अब्दुल सादिक को पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण जालौन से ओएसडी अमेठी के पद पर कुलदीप कुमार द्वितीय को ओएसडी अमेठी से जिला जज सीतापुर के पद पर, डॉ. अजय कृष्ण विशेष को जिला जज सीतापुर से स्पेशल ऑफिसर विजिलेंस हाईकोर्ट के पद पर तथा देवी शंकर प्रसाद श्रीवास्तव को स्पेशल ऑफिसर विजिलेंस के पद से जिला जज मुरादाबाद के पद पर भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में राम अचल यादव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुरादाबाद को जिला जज बाराबंकी के पद पर नियुक्ति दी गई है जबकि बाराबंकी की जिला जज नीरजा सिंह को कमर्शियल टैक्स ट्रिब्यूनल लखनऊ में नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed