फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad high court ः The mandate itself blown apart

खुद के शासनादेशों की उड़ाईं धज्जियां

Thu, 17 Mar 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Mar 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
allahabad high court ः The mandate itself blown apart
अदालत - फोटो : file
विशेष आरक्षित वर्ग को सामान्य की सीटों पर नियुक्ति देने के लिए सरकार ने भर्ती नियमावली और खुद के जारी किए शासनादेशों की ही धज्जियां उड़ा दी। इस पर टिप्पणी करते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि सरकार और बोर्ड ने न सिर्फ 1993 के एक्ट और खुद के शासनादेशों का खुला उल्लंघन किया (जो उन पर बाध्यकारी था) बल्कि जानबूझकर क्षैतिज आरक्षण लागू करने के सिद्धांतों का पालन नहीं किया, जबकि पूर्व की भर्तियों में बोर्ड ने इन्हीं नियमों का पालन किया है। कोर्ट ने कहा कि मुझे यह कहने में कोई हिचक नहीं है कि सरकार और पुलिस भर्ती और महाधिवक्ता और उनके सहयोगी वकीलों ने खुद के शासनादेशों और 1993 के एक्ट के विपरीत स्टैंड लिया है।
विज्ञापन


कोर्ट ने कहा कि इससे याची वकील के इन आरोपों की पुष्टि करता है कि भर्ती में बोर्ड के सदस्यों द्वारा जानबूझकर धांधली की गई है। इन परिस्थितियों में कोर्ट यह कहने को विवश है कि बोर्ड केसदस्यों ने अपनी करतूतें उजागर कर दी हैं। कोर्ट ने कहा कि अधिकारियों की गलती का खामियाजा जनता के पैसे से नहीं चुकाया जाना चाहिए, इसलिए हर्जाने की राशि बोर्ड सदस्यों और उन अधिकारियों के वेतन से वसूल की जाए जो इस गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन


कोर्ट ने कहा कि महिलाओं की विशेष श्रेणी को सामान्य, ओबीसी और एससीएसटी वर्ग में उनके कोटे के अनुसार चयनित किया जाना चाहिए था। ऐसा न करके संविधान के अनुच्छेद 162 का उल्लंघन किया गया है। महिलाओं को 20 प्रतिशत आरक्षण देने का नियम है इस हिसाब मौजूदा भर्ती में 740 महिलाओं की भर्ती होनी चाहिए। कुल चयनित महिलाएं 261 उपलब्ध थीं। इसमें से 19 महिलाएं मेरिट लिस्ट आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ष बची 242 महिलाओं को उनकी श्रेणी के अनुसार आरक्षण देना था। इस हिसाब से सामान्य वर्ग में 69 ओबीसी में 169 महिला और एससी कोटे में 10 महिलाओं को आरक्षण देना था। बोर्ड ने इन सभी को सामान्य वर्ग में चयन दे दिया गया। कोर्ट ने इस आदेश को रद्द कर दिया है। अब महिला अभ्यर्थियों को उनके कोटे में चयन दिया जाएगा। इससे जो पुरुष अभ्यर्थी महिलाओं की सीट पर चयनित हो चुके हैं वह चयन सूची से बाहर हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed