फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad High Court strict: MD give details of investigation against officials who have done corruption worth crores with fake electricity bills

हाईकोर्ट सख्त : बिजली के फर्जी बिल से करोड़ों का भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों के खिलाफ जांच का ब्यौरा दें एमडी

Thu, 21 Apr 2022 09:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 21 Apr 2022 09:26 PM IST
सार

कोर्ट ने कहा कि अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को फर्जी बिल भेजने की बात स्वीकार करने के बावजूद इस मामले में की गई कार्रवाई की कोई जानकारी नहीं दी। अधिकारियों ने माना कि फर्जी बिल तैयार कर बिल पुनरीक्षण के नाम पर भ्रष्टाचार व्याप्त है।

विज्ञापन
Allahabad High Court strict: MD give details of investigation against officials who have done corruption worth crores with fake electricity bills
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विद्युत निगम के अभियंताओं और कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं का फर्जी बिजली बिल तैयार कर करोड़ों के भ्रष्टाचार पर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने यूपी राज्य विद्युत निगम के एमडी से भ्रष्टाचार की जांच के ब्यौरे के साथ व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने को कहा है।

विज्ञापन



कोर्ट ने कहा कि अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को फर्जी बिल भेजने की बात स्वीकार करने के बावजूद इस मामले में की गई कार्रवाई की कोई जानकारी नहीं दी। अधिकारियों ने माना कि फर्जी बिल तैयार कर बिल पुनरीक्षण के नाम पर भ्रष्टाचार व्याप्त है। एमडी ने इसकी जांच के लिए विशेष टीम गठित की है। मगर क्या कार्रवाई की गई इसकी जानकारी नहीं दी गई ।
विज्ञापन



इस पर कोर्ट ने एमडी को तीन दिन में जांच का ब्यौरा पेश करने का निर्देश दिया है। याचिका पर अगली सुनवाई 24 अप्रैल को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति एसपी केसरवानी और न्यायमूर्ति जयंत बनर्जी की खंडपीठ ने विभिन्न जिलों के निवासी पुत्तन, जगदीश प्रसाद, सतीश केसरवानी, ब्रह्मदीन की याचिकाओं की एक साथ सुनवाई करते हुए दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एमडी ने उठाए गए कदमों की जानकारी दी


याचिका दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के खिलाफ दायर की गई है। अपर मुख्य सचिव पॉवर यूपी और विद्युत निगम के एमडी ने हलफनामा दाखिल कर उठाए गए कदमों की कोर्ट को जानकारी दी। कहा कि विद्युत वितरण निगमों को फर्जी बिल तैयार न करने के निर्देश जारी किए गए हैं। एमडी ने भी परिपत्र जारी कर चेतावनी दी है कि गलत बिल पर प्रभावी नियंत्रण किया जाए और अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।


याचियों का कहना था कि अधिकारियों ने झूठा हलफनामा दाखिल किया है। समाचार पत्रों में छपी खबर के मुताबिक एमडी ने बिल पुनरीक्षण में 22 करोड़ के भ्रष्टाचार की जांच के लिए टीम गठित की है। लेकिन हलफनामे में इसका कोई जिक्र नहीं किया गया है। फर्जी बिल तैयार कर पुनरीक्षण के बहाने घोटाले किए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है। सभी अधिकारियों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed