फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad high court sought information on dengue prevention measures

डेंगू के रोकथाम के उपायों की जानकारी मांगी

Sat, 14 Dec 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
allahabad high court sought information on dengue prevention measures
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज शहर में डेंगू के प्रकोप से बचाव की मांग में दाखिल जनहित याचिका पर राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी है। याचिका की सुनवाई 20 दिसंबर को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति बीकेनारायण तथा न्यायमूर्ति शमीम अहमद की खंडपीठ ने अधिवक्ता सुनीता शर्मा की जनहित याचिका पर दिया है।
विज्ञापन

अधिवक्ता वीसी श्रीवास्तव तथा शरद चंद्र मिश्र ने याचिका पर बहस की। याची का कहना है कि दो माह से शहर में डेंगू मच्छर का प्रकोप जबरदस्त तरीकेसे बढ़ रहा है। बीमारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्थानीय प्रशासन रोकथाम के लिए डेंगू मच्छर रोधी दवाओं का छिड़काव करने की बजाए खानापूरी कर रहा है। डेंगू मच्छर के काटने से मरीजों की प्लेटलेट कम हो जाती है। शहर में प्लेटलेट की भी कमी है। इसकेचलते बीमार की उचित देखभाल नहीं हो पा रही है। याचिका में डेंगू की रोकथाम के साथ ही दवाव चिकित्सकों की उपलब्धता एवं नियमित एंटी डेंगू के छिड़काव की जरूरत बताई गई है। साथ ही लापरवाह अधिकारियों केखिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। याचिका पर सुनवाई 20 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed