Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court Board order quashed; directive issued to resolve the case within six months

हाईकोर्ट : बोर्ड का आदेश रद्द, छह माह में मुकदमा निपटाने का निर्देश

Thu, 26 Nov 2026 03:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 26 Nov 2026 03:24 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि राजस्व परिषद पुनरीक्षण याचिका में घोषणात्मक वाद के गुण-दोष पर फैसला नहीं दे सकता। ऐसा करना ट्रायल कोर्ट के अधिकार क्षेत्र में हस्तक्षेप है। कोर्ट ने बोर्ड का आदेश रद्द कर मुकदमे को छह महीने में निपटाने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
High Court Board order quashed; directive issued to resolve the case within six months
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि राजस्व परिषद पुनरीक्षण याचिका के जरिये किसी घोषणात्मक वाद पर गुण-दोष के आधार पर फैसला नहीं दे सकता। ऐसा करना ट्रायल कोर्ट के अधिकार क्षेत्र में हस्तक्षेप करने जैसा है। बोर्ड पुनरीक्षण की सुनवाई के बहाने प्रथम दृष्टया अदालत की भूमिका नहीं निभा सकता।

विज्ञापन


इस टिप्पणी के साथ न्यायमूर्ति आशुतोष श्रीवास्तव की एकल पीठ ने भदोही जिले की एक याचिका स्वीकार कर ली। कोर्ट ने राजस्व बोर्ड का आदेश रद कर दिया। साथ ही घोषणात्मक मुकदमे का निस्तारण प्रमाणित आदेश की प्रति प्राप्त होने की तारीख से यथासंभव छह महीने में करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


मामले के अनुसार, याची ने कृषि भूमि में अपने अधिकारों की घोषणा के लिए राजस्व संहिता की धारा 144 के तहत मुकदमा दाखिल किया था। उसका दावा 21 मई 1985 को हुए मौखिक पारिवारिक समझौते पर आधारित था। उसने वर्ष 2008 और 2010 में हुए दो बिक्री विलेखों को भी शून्य घोषित करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिवादी ने मुकदमे को परिसीमा, पोषणीयता (सुनवाई योग्य होने), नोटिस, मूल्यांकन और वाद-कारण के आधार पर खारिज करने की अर्जी दी। एसडीएम ज्ञानपुर ने 20 मार्च को इसे खारिज कर दिया। इसके खिलाफ आयुक्त के यहां अपील भी खारिज हो गई। बाद में राजस्व बोर्ड ने पुनरीक्षण स्वीकार कर दोनों आदेश पलट दिए और पारिवारिक समझौते के अस्तित्व तथा वैधता पर भी विचार किया।


हाईकोर्ट ने कहा कि एसडीएम का आवेदन खारिज करने वाला आदेश अंतिम आदेश नहीं था, इसलिए इसके खिलाफ अपील नहीं की जा सकती थी। हालांकि, मूल आदेश के विरुद्ध पुनरीक्षण सुनवाई योग्य था। बोर्ड ने अपील की पोषणीयता पर विचार किए बिना ऐसे मुद्दों पर निष्कर्ष दे दिए, जिन पर निचली अदालत ने भी विचार नहीं किया था। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मुकदमे के साक्ष्य और गुण-दोष का निर्णय ट्रायल कोर्ट को ही करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed