फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad High Court: Relief to Owaisi in case of criticism of Ram Janmabhoomi verdict

इलाहाबाद हाईकोर्ट : राम जन्मभूमि फैसले की आलोचना के मामले में ओवैसी को राहत

Fri, 24 Mar 2023 09:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Mar 2023 09:20 PM IST
सार

राम जन्मभूमि फैसले की आलोचना के मामले में एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहत दे दी है। कोर्ट ने उनके खिलाफ कार्यवाही पर रोक लगाते हुए यूपी सरकार से दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा है।

विज्ञापन
Allahabad High Court: Relief to Owaisi in case of criticism of Ram Janmabhoomi verdict
असदुद्दीन ओवैसी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राम जन्मभूमि फैसले की आलोचना के मामले में एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहत दे दी है। कोर्ट ने उनके खिलाफ कार्यवाही पर रोक लगाते हुए यूपी सरकार से दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा है। यह आदेश न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता ने असदुद्दीन ओवैसी की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है।

विज्ञापन

एआईएमआईएम प्रमुख ने श्रीरामजन्म भूमि विवाद मामले में फैसला आने पर सुप्रीम कोर्ट की निंदा की थी। उनके बयान मीडिया में छाए रहे।

इस मामले में उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 153ए, 295ए, 298 के तहत सिद्धार्थनगर सीजेएम कोर्ट में शिकायत लंबित है। सांसद ने सीजेएम कोर्ट में चल रही कार्यवाही को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए उसे रद्द करने की मांग की है। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए उनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही पर 24 अप्रैल तक रोक लगाते हुए दो सप्ताह में यूपी सरकार से जवाब मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed