{"_id":"6a8975874777ad1c2b0f7235","slug":"allahabad-high-court-petition-by-madrasa-teachers-seeking-salary-since-1987-dismissed-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद हाईकोर्ट : 1987 से वेतन की मांग वाली मदरसा शिक्षकों की याचिका खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद हाईकोर्ट : 1987 से वेतन की मांग वाली मदरसा शिक्षकों की याचिका खारिज
Sat, 22 Aug 2026 03:40 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 22 Aug 2026 03:40 PM IST
सार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आजमगढ़ के मदरसा जमीयतुल कुरैश जलालंधरी के शिक्षकों व कर्मचारियों की वर्ष 1987 से बकाया वेतन भुगतान की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान की एकल पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता अपनी नियुक्तियों की वैधता साबित करने में विफल रहे।
विज्ञापन
अदालत (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आजमगढ़ के मदरसा जमीयतुल कुरैश जलालंधरी के शिक्षकों व कर्मचारियों की वर्ष 1987 से बकाया वेतन भुगतान की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान की एकल पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता अपनी नियुक्तियों की वैधता साबित करने में विफल रहे।
विज्ञापन
परवेज आलम, आफताब हुसैन, अरशद हुसैन, मोहम्मद जावेद और मोहम्मद मुस्तफा ने दावा किया था कि उनकी नियुक्तियां 1981 से 1987 के बीच हुई थीं। मई 1987 तक उन्हें वेतन भी मिला। प्रबंध समिति में विवाद के बाद वेतन रोक दिया गया, जबकि उनकी सेवाएं औपचारिक रूप से समाप्त नहीं की गईं। वेतन मांग के आवेदन को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक ने 26 अगस्त 2003 के आदेश से खारिज कर दिया था। इस आदेश को याचियों ने हाईकोर्ट में चुनौती दी।
विज्ञापन
सरकार ने दलील दी कि नियुक्तियां निर्धारित भर्ती प्रक्रिया और विज्ञापन के बिना की गई थीं। वर्ष 2018 की प्रधानाचार्य रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि याचियों ने संस्था में कार्य नहीं किया और नियुक्ति पत्रों पर प्रधानाचार्य के फर्जी हस्ताक्षर थे। कोर्ट ने कहा कि केवल मासिक विवरण में नाम दर्ज होना या कुछ समय वेतन मिलना नियुक्ति की वैधता साबित नहीं करता।
विज्ञापन