फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad High Court: No relief to the petitioner in the case of encroachment, the petition dismissed

Allahabad highcourt: अतिक्रमण के मामले में याची को नहीं मिली राहत, याचिका खारिज

Tue, 21 Jun 2022 11:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 21 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Allahabad High Court: No relief to the petitioner in the case of encroachment, the petition dismissed
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से याची को जारी नोटिस पर राहत देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि याचिका में हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है। याची को अनुच्छेद 226 के तहत कोई राहत नहीं दी जा सकती है। कोर्ट ने मेरिट के आधार पर याचिका को खारिज कर दिया। यह आदेश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता व न्यायमूर्ति समीर जैन की खंडपीठ ने कौशाम्बी निवासी अजय मिश्रा की याचिका को खारिज करते हुए दिया है।
विज्ञापन


याची की ओर से तर्क दिया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण कानपुर क्षेत्रीय कार्यालय ने उसे अतिक्रमणकारी बताते हुए नोटिस जारी किया है। प्राधिकरण ने अपने नोटिस में कहा है कि याची अतिक्रमण को तीन दिन में हटा ले। याची द्वारा किए गए अतिक्रमण से यातायात प्रभावित हो रहा है और इससे दुर्घटना की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन


अगर याची अतिक्रमण को नहीं हटाता है तो राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम के तहत प्राधिकरण उसे हटा देगा। याची ने कहा कि उसने कोई अतिक्रमण नहीं किया है और उसके अभ्यावेदन पर सुनवाई नहीं की गई। इसके साथ ही नोटिस को भी सही तरीकेसे नहीं भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे कोई मुआवजा नहीं दिया गया, जबकि प्राधिकरण के अधिवक्ता प्रांजल मेहरोत्रा ने तर्क दिया कि हाईवे के चौड़ीकरण के लिए याची की भूमि अधिग्रहीत की गई है। उसे 40 हजार रुपये मुआवजे के भुगतान को कहा गया है। तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए कोर्ट ने मामले में हस्तक्षेप से इनकार कर दिया और याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed