फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad High Court: Hearing in virtual mode in Allahabad High Court today

Allahabad High Court : इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज से वर्चुअल मोड में सुनवाई

Mon, 03 Jan 2022 01:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 03 Jan 2022 01:14 AM IST
सार

कहा गया कि प्रयागराज और लखनऊ दोनों ही स्थानों पर कोविड के मामले बढ़ रहे हैं। लखनऊ में कोरोना के मामले ज्यादा आ रहे हैं। प्रयागराज में भी दो दिनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

विज्ञापन
Allahabad High Court: Hearing in virtual mode in Allahabad High Court today
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट में तीन जनवरी से वर्चुअल मोड में सुनवाई होगी। रविवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अगुवाई में प्रशासनिक समिति की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में लखनऊ खंडपीठ के अधिकारी भी वर्चुअली मौजूद रहे।

विज्ञापन


कहा गया कि प्रयागराज और लखनऊ दोनों ही स्थानों पर कोविड के मामले बढ़ रहे हैं। लखनऊ में कोरोना के मामले ज्यादा आ रहे हैं। प्रयागराज में भी दो दिनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इस स्थिति को देखते हुए हाईकोर्ट की प्रशासनिक कमेटी ने इलाहाबाद और लखनऊ दोनों ही खंडपीठों में मामलों की वर्चुअल सुनवाई करने का निर्णय लिया। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राधाकांत ओझा ने बताया कि कि सोमवार से केवल वर्चुअल सुनवाई होगी।

विज्ञापन

14 जनवरी तक लागू रहेगी व्यवस्था
एल्डर्स कमेटी के सदस्य वशिष्ठ तिवारी के मुताबिक सुनवाई की यह व्यवस्था फिलहाल 14 जनवरी तक लागू रहेगी। अगर कोरोना के मामले बढ़ते हैं तो यह व्यवस्था आगे भी बहाल रखी जा सकती है। इस दौरान बार के कुछ पदाधिकारियों की ओर से कहा गया है कि नेटवर्क या किसी कारण से वकील बहस से जुड़ नहीं पाते हैं तो उन केसों में कोई खिलाफ आदेश पारित न हो। प्रशासनिक कमेटी से यह भी अनुरोध किया गया कि वकीलों को उनके चैंबर तक जाने की छूट दी जाए।

जिन मुकदमों की सुनवाई न हो, उनको अगले दिन रखा जाए। प्रशासनिक कमेटी ने वकीलों को उनके चैंबरों तक जाने के लिए बार एसोसिएशन के अनुरोध पर विचार करने का आश्वासन दिया है। उधर हाईकोर्ट के महाधिवक्ता कार्यालय ने सभी सरकारी वकीलों को सुबह 9.30 बजे मुख्य स्थायी अधिवक्ता कार्यालय में पहुंचने का अनुरोध किया है, ताकि वे वर्चुअल बहस के लिए तैयार हो सकें। इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि वर्चुअल सुनवाई वेबएक्स प्लेटफार्म पर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed