फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad High Court directed not to interfere in the organizing of the Majlis of Waqf Imambara Mosque in Varanasi

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया वाराणसी के वक्फ इमामबाड़ा मस्जिद के मजलिस के आयोजन में व्यवधान न डालने का निर्देश

Mon, 05 Oct 2020 07:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 05 Oct 2020 07:58 PM IST
विज्ञापन
Allahabad High Court directed not to interfere in the organizing of the Majlis of Waqf Imambara Mosque in Varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वाराणसी के वक्फ इमामबाड़ा मस्जिद मीर इमाम अली मेंहदी बेगम में मजलिस के आयोजन में व्यवधान ना डालने का जिला प्रशासन को निर्देश दिया है। कोर्ट ने  कोविड 19अन- लाक चार की गाइडलाइन का पालन करते हुए मजलिस के आयोजन की अनुमति का निर्देश दिया है। कोर्ट ने याची से कहा है कि परिसर को सैनिटाइज कर मास्क पहनकर व सोसल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए धार्मिक मजलिस आयोजित की जाए।
विज्ञापन


यह आदेश न्यायमूर्ति शशिकान्त गुप्ता तथा न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की खंडपीठ ने याचिका को स्वीकार करते हुए   दिया है। इमामबाड़ा वाराणसी के जियापुर, गोविन्द पुर कला,बंदीटोला में स्थित है। 
विज्ञापन


याची का पक्ष रख रहे वरिष्ठ अधिवक्ता एसएफए नकवी का कहना था कि 30सितंबर से नौ अक्तूबर 10 दिन आम दिनों में मजलिस का आयोजन होता रहा है। शिया वक्फ बोर्ड ने इस आयोजन की सुरक्षा के लिए 21अगस्त 20 को पुलिस मांगी थी।ताकि मजलिस में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो। महामारी अधिनियम के तहत बिना लिखित आदेश के मौखिक रूप से मजलिस के आयोजन को रोका जा रहा है। जब कि राज्य सरकार ने गाइडलाइन जारी कर 100 लोगों की अधिकतम संख्या के साथ धार्मिक आयोजन करने की छूट दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


याची अधिवक्ता का कहना है कि मजलिस के आयोजन से रोका जाना संविधान के अनुच्छेद 19(1)व 25के मूल अधिकारों का उल्लंघन है। याची गाइडलाइन का पालन करते हुए मजलिस का आयोजन करना चाहता है। जिसपर कोर्ट ने जिला प्रशासन को मजलिस के आयोजन में व्यवधान न डालने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed