{"_id":"61b342e574d2ba0ec618f847","slug":"allahabad-high-court-bar-association-results-for-three-more-posts-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन : उष्मा मिश्रा सचिव, अरुण कोषाध्यक्ष और आशुतोष त्रिपाठी प्रेस सचिव निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन : उष्मा मिश्रा सचिव, अरुण कोषाध्यक्ष और आशुतोष त्रिपाठी प्रेस सचिव निर्वाचित
Fri, 10 Dec 2021 05:37 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 10 Dec 2021 05:37 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj News : इलाहाबाद हाईकोर्ट के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए हो रही मतगणना में शुक्रवार को तीन और पदों पर परिणाम सामने आ गए। इसमें संयुक्त सचिव प्रेस पर आशुतोष त्रिपाठी और संयुक्त सचिव महिला के पद पर उष्मा मिश्रा विजयी हुई हैं जबकि अरुण कुमार सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए हैं।
विज्ञापन
उधर, उपाध्यक्ष के पांच पदों पर बृहस्पतिवार को टली मतगणना शुक्रवार से फिर शुरू हो गई। शाम चार बजे तक चली मतगणना में 2100 वोट गिने गए। वोटों की गिनती लाइब्रेरी हाल में चल रही है। जबकि, संयुक्त सचिव के दोनों पदों और कोषाध्यक्ष पद पर वोटों की गिनती केएन मिश्र अध्ययन कक्ष में चल रही थी।
विज्ञापन
संयुक्त सचिव प्रेस पद पर आशुतोष त्रिपाठी को सर्वाधिक 1839 मत मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कपिल देव यादव को 538 मतों से मात दी। संयुक्त सचिव महिला पद पर उष्मा मिश्रा ने रीतिका मौर्या को 791 मतों से हराया। उष्मा मिश्रा को कुल 2991 मत मिले। जबकि, कोषाध्यक्ष पद पर अंत तक कांटे की टक्कर बनी रही। विजयी अरुण कुमार सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी आशीष कुमार मिश्रा को मात्र 75 मतों से हराया।
विज्ञापन
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि शनिवार को भी मतगणना जारी रहेगी। उपाध्यक्ष पदों की मतगणना सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक केएन मिश्र अध्ययन कक्ष में होगी जबकि लाइब्रेरी हाल में कार्यकारिणी सदस्यों की मतगणना होगी। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता एनसी राजवंशी, टीपी सिंह, ओपी सिंह, अनिल तिवारी, वशिष्ठ तिवारी, महेंद्र बहादुर सिंह, सौरभ शुक्ला, कामेश्वर सिंह, धर्मेंद्र शुक्ला, शैलेंद्र सिंह राठौर, बीएन मिश्र, प्राणेश दत्त त्रिपाठी, विनोद कुमार सिंह परमार आदि मौजूद रहे।
किसके कितने मत मिले
संयुक्त सचिव प्रेस
अभिषेक मिश्रा - 745
अमरेंदु सिंह - 1034
आशुतोष त्रिपाठी - 1839
कपिल देव यादव - 1301
पुनीत कुमार शुक्ला - 830
राम बाबू तिवारी - 441
रामेश्वर दत्त पांडेय - 618
श्याम सिंह - 520
संयुक्त सचिव महिला
आंचल ओझा - 2104
रीतिका - 2200
उष्मा मिश्रा - 2991
कोषाध्यक्ष
अजय कुमार मिश्रा - 669
अंबुज कुमार शुक्ला - 421
अंजनी कुमार मिश्रा - 740
अरुण कुमार सिंह - 923
आशीष कुमार मिश्रा - 848
अशोक कुमार मिश्रा - 340
बीरेंद्र सिंह पाल - 449
चंद्रकांत त्रिपाठी - 123
मुकुल पांडेय - 335
राजेश यादव - 554
राकेश कुमार तिवारी - 214
राणविजय सिंह - 799
संपन्न कुमार श्रीवास्तव - 482
शीयो प्रसाद यादव - 358