{"_id":"5736226f4f1c1b3607919b83","slug":"allahabad-has-two-straight-weekly-train-to-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद से जम्मू के लिए मिली दो सीधी वीकली ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद से जम्मू के लिए मिली दो सीधी वीकली ट्रेन
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 14 May 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी के भक्तों को मिलेगा फायदा
- फोटो : फाइल
गर्मी की छुट्टियों में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने एवं कश्मीर की हसीन वादियों में सैर करने वाले लोगों को रेलवे ने इलाहाबाद से जम्मू के लिए सीधी ट्रेन का तोहफा दिया है। जम्मू जाने वाली तमाम ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे इस बार इलाहाबाद से जम्मू के लिए दो सीधी वीकली ट्रेन चलाने जा रहा है। शुक्रवार को इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया।
खास बात यह है कि इन दोनों में से एक वीकली ट्रेन में जनरल यात्रियों की सहूलियत के लिए सामान्य श्रेणी के 18 कोच लगाये जा रहे हैं। इस ट्रेन का संचालन 18 मई से 06 जुलाई के मध्य प्रत्येक बुधवार को इलाहाबाद से एवं प्रत्येक बृहस्पतिवार 19 मई से 07 जुलाई के मध्य होगा। गाड़ी संख्या 04111 इलाहाबाद से अपराह्न 3.20 बजे चलकर फतेहपुर, कानपुर, इटावा, टूंडला, अलीगढ़, गाजियाबाद, दिल्ली, पानीपत, अंबाला, लुधियाना, जालंधर, पठानकोट रुकते हुए अगले दिन अपराह्न 1.50 बजे जम्मू पहुंच जाएगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04112 जम्मू से रात 10.10 बजे चलने के बाद अगले दिन रात 8.25 बजे इलाहाबाद पहुंचेगी।
इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के 18, स्लीपर का एक, एसी थ्री का एक एवं दो कोच एसएलआर श्रेणी के रहेंगे। जबकि दूसरी वीकली ट्रेन इलाहाबाद से 21 मई से 09 जुलाई एवं जम्मू से 22 मई से 10 जुलाई तक चलेगी। गाड़ी संख्या 04113 इलाहाबाद से अपराह्न 3.20 बजे चलकर अगले दिन 1.50 बजे जम्मू एवं गाड़ी संख्या 04114 जम्मू से रात 10.10 बजे चलकर अगले दिन रात 8.25 बजे इलाहाबाद पहुंच जाएगी। इस ट्रेन में स्लीपर के 12, एसी थ्री के दो, एसी टू का एक, सामान्य श्रेणी के पांच एवं दो कोच एसएलआर श्रेणी के रहेंगे।