{"_id":"578fd0d84f1c1b3526c4b875","slug":"all-unanimous-on-the-positive-relationship-between-students-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों-शिक्षकों के बीच सकारात्मक संबंध पर सभी एकमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों-शिक्षकों के बीच सकारात्मक संबंध पर सभी एकमत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 21 Jul 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
CBSE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से इलाहाबाद परिक्षेत्र के स्कूलों के लिए क्लास रूम मैनेजमेंट पर आयोजित कार्यशाला में इस बात पर सहमति दिखाई पड़ी कि शिक्षकों को छात्रों के साथ सकारात्मक संबंध स्थापित करके शिक्षण प्रक्रिया को आगे बढ़ाना चाहिए। इसके जरिए विद्यार्थी सक्रिय रूप से कक्षा की सभी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग ले सकेंगे। शिक्षकों को यह भरसक प्रयास करना चाहिए कि वे छात्रों की अधिक से अधिक सहायता करें, ऐसे में छात्र खुलकर अपनी समस्या व्यक्त कर सकेंगे।
शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान सीबीएसई की रिसोर्स परसन श्रीमती बी सिंह एवं रमनदीप कौर ने दो दिन की गतिविधियों के दौरान मिले फीड बैक के आधार पर अंतिम निष्कर्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि दो दिन की गतिविधियों के दौरान यह सर्वमान्य बात सामने आई कि कक्षा शिक्षण प्रभावी होना चाहिए। कार्यशाला के दौरान सभी शिक्षकों ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि शिक्षक एवं छात्र के बीच व्यक्तिगत एवं आत्मीयतापूर्ण संबंधों के आधार पर कक्षा शिक्षण व्यवस्था को सुधारा जा सकता है। इस दौरान शिक्षकों को यह बताया गया कि वह किस प्रकार से छात्रों के अनुशासन तोड़ने की स्थिति में उसे सही दिशा दे सकते हैं। कार्यशाला के अंतिम चरण में कक्षा प्रबंधन की आवश्यक योजना पर मंथन किया गया।
कार्यशाला में सन इंटरनेशनल स्कूल की अंकिता चौरसिया, गोल्डेन जुबली की रूपा कुमार, एपीएस के अफजल खां, एमपीवीएम-गंगागुरुकुलम की रूपा चक्रवर्ती एवं नागेश दत्त पब्लिक स्कूल के धर्मेंद्र कुमार मिश्र ने कार्यशाला की उपयोगिता के संबंध में नियम साझा किए। कार्यशाला का संयोजन मृगनयनी आर्या ने किया, संचालन एमपीवीएम के सौमित्र गुहा ने किया। कार्यशाला में सहभागी शिक्षकों को सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी पीयूष कुमार शर्मा, सीबीएसई के संयुक्त निदेशक राम शंकर एवं एमपीवीएम की प्रधानाचार्या सुष्मिता कानूनगो ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।