{"_id":"5cf96a00bdec22073561d653","slug":"all-trains-will-run-from-electricity-in-two-to-three-years","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो से तीन वर्षों में सभी ट्रेनें बिजली से चलेंगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो से तीन वर्षों में सभी ट्रेनें बिजली से चलेंगी
Fri, 07 Jun 2019 01:01 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 07 Jun 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
GM railway rajeev
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत सभी ट्रैक का दो से तीन वर्षों में विद्युतीकरण हो जाएगा। वर्ष 2018-19 में 471.22 किमी रूट का विद्युतीकरण हो चुका है। इस वित्तीय वर्ष में 575 किमी विद्युतीकरण का लक्ष्य रखा गया है। रेल सुरक्षा तथा पर्यावरण दिवस के मौके पर महाप्रबंधक ने बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि सुरक्षित सफर तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए रेलवे ने कई कदम उठाए हैं। इलाहाबाद जंक्शन और आगरा कैंट को आईएसओ का प्रमाणपत्र भी मिल चुका है।
महाप्रबंधक ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए इस वर्ष करीब 100 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। इतनी ही राशि विभिन्न योजनाओं के तहत बचाई गई है। बताया, बीते वर्ष में 10 लाख 136 पौधे लगाए गए।
इस वर्ष भी 10 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए वन विभाग से समझौता हुआ है। दावा किया कि 65 प्रतिशत पौधे सुरक्षित भी हैं। इसके अलावा सोलर पैनल से 1.30 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। इससे 10578 टन कार्बन डाई आक्साइड के उत्सर्जन में कमी आई है। इसी तरह से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, ट्रेनों में बायो टायलेट, मशीन से ट्रेनों तथा प्लेटफार्म की सफाई आदि को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने वाटर री-साइकिलिंग प्लांट, एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग आदि योजनाओं के बारे में भी बताया।

ट्रेन का इंतजार करते यात्री
- फोटो : amar ujala
जीएम राजीव चौधरी ने बताया कि इस बार का विषय वायु प्रदूषण है। दो जगहों पर वायु प्रदूषण मापने वाले इंडिकेटर लगाए गए हैं। इनका विस्तार किया जाएगा। जागरूकता अभियान की जानकारी देते हुए लोगों से पर्यावरण संरक्षण तथा सुरक्षित यात्रा की अपील की। उन्हाेंने बताया कि मंगलवार सेे तीन दिनों तक जागरूकता अभियान चलाया गया है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को मोबाइल वैन रवाना की गई, जो लोगों को रेलवे की योजनाओं के बारे में बताएगी।
डेमो
- फोटो : डेमो
वार्ता के महत्वपूर्ण बिंदु
0 13 सितंबर से हमसफर प्रतिदिन चलेगी। दुरंतो बंद कर दी जाएगी। हमसफर ट्रेन के दो नवंबर हैं और दोनों मिलाकर सातों दिन चलेंगी।
0 मानव रहित एक भी क्रासिंग अब नहीं है। मैनुअल संचालित होने वाले 884 क्रासिंग हैं। उन्हें भी बंद करने की योजना है। आरओबी आदि के निर्माण की योजना है।
0 रेलवे पानी की बोतलों की री-साइकिलिंग की जाएगी। इस अभियान में संस्थाओं को भी शामिल किया गया है। बोतल रेलवे को देने पर यात्रियों को प्वाइंट दिए जाएंगे, जिसका लाभ उन्हें किसी रूप में दिया जाएगा।
0 उत्तर मध्य रेलवे में यात्रियों की संख्या में तीन फीसदी तक की कमी आई है। इसकी मुख्य वजह ट्रेनों का निरस्तीकरण है। कुंभ के दौरान तथा अन्य निर्माण कार्यों के लिए ट्रेनें निरस्त की गईं। इससे यात्रियों की संख्या में कमी आई है।

अंतरराष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस पर बृहस्पतिवार को प्रयाग स्टेशन पर आयोजित गोष्ठी में सुरक्षित रेल यात्रा पर चर्चा हुई। इसमें शामिल 45 गेट मैन, गैंग मैन को गेट पर दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों के बारे में बताया। सहायक मंडल अभियंता भारती, सीनियर सेक्शन एसएस सिंह ने विभिन्न योजनाआें की भी जानकारी दी। पंफलेट, पोस्टर आदि का वितरण कर लोगों को जागरूक भी किया गया।
होली में चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेन
झूंसी स्टेशन रेलवे के बड़े टर्मिनल में शामिल होगा। इसके लिए एनसीआर की ओर से उत्तर रेलवे को प्रस्ताव भेजा गया है। एनसीआर के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने बताया कि झूंसी स्टेशन को विकसित करने की काफी संभावना है। स्टेशन के पास काफी जमीन है। सड़क मार्ग से बेहतर कनेक्टिविटी है। शहर से बाहर भी है, इसलिए झूंसी स्टेशन के विकास की योजना बनाई गई है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी स्टेशनों को एनसीआर से जोड़े जाने का प्रस्ताव भी बोर्ड को भेजा गया है।