फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   All trains full of Navratri

नवरात्र में सभी ट्रेनें फुल

Wed, 30 Mar 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 30 Mar 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
All trains full of Navratri
ट्रेनों में मारामारी
 इस बार नवरात्र में अगर आप वैष्णो देवी जाने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो एक बार ट्रेनों में रिजर्वेशन का हाल जरूर देख लें। ऐसा इसलिए क्योंकि इलाहाबाद से जम्मू की तरफ जाने वाली सभी ट्रेनें यात्रियों से फुल हैं। इतना ही नहीं, अगर यात्री कानपुर, लखनऊ या दिल्ली से जम्मू जाने वाली ट्रेनों में रिजर्वेशन कराने का मूड बना रहे हैं तो भी उनके हाथ निराशा ही आनी है, क्योंकि इन तमाम शहरों से जम्मू जाने वाली सभी प्रमुख ट्रेनों में नवरात्र के मौके पर यात्रियों की लंबी प्रतीक्षा सूची हो गई है।
विज्ञापन


चैत्र नवरात्र इस बार आठ अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। सो इस दौरान ज्यादातर लोगों की यहीं मंशा है कि वे माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लें। लेकिन तमाम लोगों की यह इच्छा अधूरी ही रह सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस अवधि इलाहाबाद से जम्मू जाने वाली एकमात्र ट्रेन मुरी एक्सप्रेस यात्रियों से पैक है। मुरी में नवरात्र ही नहीं, बल्कि अगले दो माह तक किसी भी तिथि में इलाहाबाद से जम्मू के लिए सभी श्रेणियों में प्रतीक्षा सूची है। इस बीच बहुत से लोगों ने दिल्ली से जम्मू की तरफ जाने ट्रेनों में रिजर्वेशन कराने की सोची लेकिन उन्हें वहां भी निराशा मिली।
विज्ञापन


यूं तो दिल्ली से जम्मू के लिए शालीमार एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, श्री शक्ति एक्सप्रेस, जम्मू मेल, राजधानी एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस समेत 25 ट्रेनें हैं। इसमें से कुछ ट्रेनें श्री माता वैष्णो देवी धाम कटड़ा तक जाती हैं लेकिन अगले कई दिनों तक सभी श्रेणी में लंबी प्रतीक्षा सूची है। कमोवेश यही स्थिति लखनऊ से जम्मू की तरफ जाने वालीं आठ ट्रेनें अर्चना एक्सप्रेस, बेगमपुरा एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस, हिमगिरि आदि ट्रेनों की भी है। कानपुर जाकर भी यात्रियों की राह आसान नहीं होने जा रही है। कानपुर से जम्मू के लिए दो ट्रेनें शुरू भी होती हैं लेकिन सप्ताह में दो-दो दिन चलने वालीं ये ट्रेनें यात्रियों से पैक हैं। ऐसे में यात्रियों के पास अब तत्काल का ही विकल्प बचता है। हालांकि तत्काल सेवा के लिए यात्रियों को ट्रेन चलने के 24 घंटे पहले बुकिंग करानी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed