{"_id":"5b5cc0a94f1c1b827d8b5404","slug":"all-the-coaches-of-hamsafar-will-now-be-on-the-cir-look","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमसफर के सभी कोच पर रहेगी अब ‘सीधी नजर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमसफर के सभी कोच पर रहेगी अब ‘सीधी नजर’
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 29 Jul 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
hamsafar train
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद से आनंद विहार के बीच चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस अब रियल टाइम ऑन बोर्ड सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम से लैस हो गई है। देश में पहली बार किसी ट्रेन में यह सिस्टम लगाया गया है। अब ट्रेन के सभी कोच में लगे सीसीटीवी कैमरों की लाइव फुटेज ट्रेन में बैठा गार्ड देख सकेगा। सीसीटीवी से लैस अभी किसी भी ट्रेन में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस सिस्टम का शुभारंभ शनिवार को एनसीआर के कोचिंग डिपो में हुआ। खास बात यह रही कि रेलवे ने इसका शुभारंभ जीएम, डीआरएम की बजाय कोचिंग डिपो अधिकारी ऋषिराज एवं सीनियर सेक्शन इंजीनियर संजय सिंह से करवाया।
हमसफर एक्सप्रेस के सभी कोच में छह-छह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। अभी तक ट्रेन में लगे सीसीटीसी कैमरे से मात्र गतिविधियां रिकार्ड हो सकती थीं। लेकिन अब नई व्यवस्था के तहत चलती ट्रेन में सभी कोच की लाइव फुटेज अब ट्रेन का गार्ड अपने केबिन से देख सकेगा। इसके लिए गार्ड केबिन में एक विजुअल डिस्प्ले यूनिट लगाई गई है। इस सिस्टम की विशेषता यह है कि प्रत्येक कोच के डेटा को कोच में प्रदान की गई हार्ड डिस्क के भीतर 30 दिनों तक और पूरी ट्रेन के डेटा को गार्ड के डिब्बे में स्थापित सीपीयू की हार्ड डिस्क में 13 दिनों के लिए स्टोर करता है। यह सिस्टम 23 कोच में स्थापित किया गया है। सभी तीन पावर कारों में डिस्प्ले और कंट्रोल यूनिट का भी प्रावधान है। इस अवसर पर जीएम एमसी चौहान ने कहा कि ट्रेनों में यात्री सुरक्षा के मद्देनजर यह महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर डीआरएम अमिताभ, सेक्रेटरी जीएम अमित सिंह, सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल आदि अफसर एवं कर्मचारी मौजूद रहे।