फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   all round opposition of china between sorrow and anger

गम और गुस्से के बीच चीन का चौतरफा विरोध

Sat, 20 Jun 2020 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
all round opposition of china between sorrow and anger
all round opposition of china between sorrow and anger - फोटो : CITY DESK
गलवां घाटी में 20 सैनिकों की शहादत पर गम और गुस्से के बीच शुक्रवार को भी चौतरफा विरोध-प्रदर्शन जारी रहा। राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, वकीलों, छात्रों, युवाओं ने जगह-जगह गुस्से का इजहार किया। इस दौरान चीनी सामानों के बहिष्कार की एक स्वर से अपील की गई। साथ ही केंद्र सरकार से चीन की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भी आवाज उठाई गई।
विज्ञापन

तपोवन पार्क में वीर सेनानी पूर्व सैनिक कल्याण समिति की ओर से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए गलवां घाटी के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर रिटायर्ड सूबेदार श्याम सुंदर सिंह पटेल, पूर्व कैप्टन आरएस उत्तम, एसएन मिश्रा, जेबी राय,आईसी तिवारी, पीएन ओझा, इंद्रजीत राय, राधा देवी समेत तमाम लोग उपस्थित थे। कान्यकुब्ज ब्राह्मण सभा की ओर से भी जवानों की शहादत पर नाराजगी जताई गई। सभा के अध्यक्ष पं गिरिजा शंकर मिश्र ने कहा कि चीनी सामानों का बहिष्कार ही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन

उन्होंने सभा के सदस्यों को संकल्प दिलाया कि वह चीन के किसी भी उत्पाद का इस्तेमाल न करें। सभा के पं शैलेंद्र अवस्थी, विजय तिवारी, देवराज पाठक, प्रो ईश्वर चंद्र शुक्ल, डॉ प्रमोद शुक्ल, राजाराम शुक्ल ने सामाजिक दूरी का पान करते हुए दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं की सोशल डिस्टेंसिंग के साथ हुई बैठक में चीन की हिमाकत पर आक्रोश व्यक्त किया गया। कांग्रेस विधि विभाग के प्रदेश महासचिव बृजेंद्र कुमार पांडेय ने गलवान घाटी में चीन के कायराना कदम की आलोचना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान केंद्र सरकार से इस हमले का जवाब देने और चीन के साथ सभी तरह के व्यापारिक करार खत्म करने की मांग की गई। इस मौके पर अरुण पांडेय, उमेश कुमार, रोहित सिंह, अजय कुमार पाल, प्रशांत सिंह क्रांतिकारी, विल्सन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, संजय सिंह, सुनील तिवारी, सौरभ मिश्रा, राजेश पांडेय समेत तमाम अधिवक्ता उपस्थित थे। इसी तरह श्रीराम मानव सेवा संस्थान की ओर से भावापुर नयापुरा करेली में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष सुशील कुमार, किशन सिंह, श्याम सुंदर सिंह पटेल, एके रस्तोगी, राजेंद्र कुमार तिवारी, अजय कुमार पांडेय ने चीन निर्मित वस्तुओं के बहिष्कार का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed