फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   All achievements including teacher recruitment were presented before the NAAC team

Prayagraj News: नैक टीम के समक्ष रखी गईं शिक्षक भर्ती से लेकर सभी उपलब्धियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
All achievements including teacher recruitment were presented before the NAAC team
नैक पीयर टीम मंगलवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची। पहले दिन सीनेट परिसर स्थित ईश्वर टोपा कॉम्पलेक्स में नैक टीम के समक्ष इविवि की उपलब्धियां का प्रस्तुतिकरण किया गया।
विज्ञापन

टीम को बताया गया कि इविवि में पांच वर्षों में कौन-कौन से उल्लेखनीय कार्य किए गए। इसमें सबसे बड़ी उपलब्धि शिक्षक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारियों की भर्ती रही, जिसने विवि की तस्वीर बदल दी। इसकी वजह से शिक्षक-छात्र अनुपात में जबर्दस्त सुधार देखने को मिला।
विज्ञापन

इसके अलावा शोध के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों से भी टीम के सदस्यों को अवगत कराया गया। विवि में अकादमिक सुधारों के साथ ढांचागत विकास के बारे में भी टीम के सदस्यों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति को लेकर विश्वविद्यालय में अब तक किए कार्यों से भी नैक टीम के सदस्यों को अवगत कराया गया। साथ ही अगले पांच वर्षों की कार्ययोजना भी प्रस्तुत की गई। टीम के समक्ष कला, विज्ञान, वाणिज्य एवं विधि संकाय के डीन ने भी अलग-अलग प्रस्तुतीकरण दिया।
टीम के सदस्यों ने उनसे कुछ सवाल भी पूछे। इसके साथ ही विज्ञान संकाय से बायोकेमेस्ट्री विभाग, वाणिज्य संकाय से कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग एवं कुछ अन्य विभागों के प्रतिनिधियों से भी टीम के सदस्यों ने बात की।

इसके बाद टीम के सदस्यों ने कला संकाय स्थित प्राचीन इतिहास विभाग का दौरा किया, जहां उन्होंने विभाग का म्यूजियम, लेक्चर हॉल व लाइब्रेरी देखी। टीम के सदस्य 28 और 29 मई को भी रहेंगे। टीम बुधवार को विज्ञान संकाय के कुछ विभागों के साथ विधि एवं वाणिज्य संकाय का दौरा भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed