फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Alert in Prayagraj due to Diwali and Chhath, checking campaign carried out at railway stations

Prayagraj : दीपावली और छठ के चलते संगमनगरी में अलर्ट, रेलवे स्टेशनों पर चला चेकिंग अभियान

Wed, 15 Oct 2025 04:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 15 Oct 2025 04:49 PM IST
सार

दीपावली और छठ पूजा के त्योहार के मद्देनजर संगमनगरी प्रयागराज में भी अलर्ट कर दिया गया है। संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
Alert in Prayagraj due to Diwali and Chhath, checking campaign carried out at railway stations
प्रयागराज जंक्शन पर चेकिंग करती आरपीएफ और जीआरपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दीपावली और छठ पूजा के त्योहार के मद्देनजर संगमनगरी प्रयागराज में भी अलर्ट कर दिया गया है। संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खास तौर पर एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और रोडवेज के साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल और पुलिस पिकेट की तैनाती की गई है। वहीं भीड़भाड़ वाले इलाकों में सिविल ड्रेस में भी महिला व पुरुष पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा शहर में जगह-जगह वाहनों की भी चेकिंग कराई जा रही है। 

विज्ञापन


इसी कड़ी में नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के प्रयागराज मंडल के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन प्रयागराज जंक्शन पर भी आगामी त्योहारों को देखते हुए अलर्ट घोषित किया गया है। स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेटों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आरपीएफ और जीआरपी द्वारा संयुक्त टीमें गठित कर स्टेशन परिसर और प्लेटफार्म पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। डॉग स्क्वायड और बम डिस्पोजल स्क्वाड यानि बीडीएस की टीमें संदिग्ध वस्तुओं की चेकिंग कर रही हैं।
विज्ञापन


स्टेशन प्लेटफार्म पर संदिग्ध यात्रियों के लगेज के साथ ही पार्किंग में खड़े वाहनों की भी चेकिंग कराई जा रही है। इसके अलावा स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों से भी हर आने जाने वाले संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। प्रयागराज स्टेशन पर बने सीसीटीवी कंट्रोल रूम में मॉनिटरिंग के लिए कर्मचारियों की भी संख्या बढ़ा दी गई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित मीणा के मुताबिक उच्च अधिकारियों के निर्देश पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उनके मुताबिक प्रयागराज स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। वहीं जीआरपी इंस्पेक्टर अकिलेश कुमार के मुताबिक संयुक्त रूप से जीआरपी और आरपीएफ के द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।ताकि किसी तरह से कोई गड़बड़ी न कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed