{"_id":"64c96bb6b566fa5f530bd704","slug":"alert-in-prayagraj-after-dengue-cases-surfaced-in-surrounding-districts-allahabad-news-c-3-1-ald1037-189864-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: आसपास के जिलों में डेंगू के मामले सामने आने के बाद प्रयागराज में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: आसपास के जिलों में डेंगू के मामले सामने आने के बाद प्रयागराज में अलर्ट
Wed, 02 Aug 2023 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 02 Aug 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 58, गाजियाबाद में 17 और कानपुर में डेंगू के 52 मामले सामने आने के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आशु पांडे ने जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। मंगलवार को जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने डीएम कार्यालय स्थित संगम सभागार में डेंगू एवं संचारी रोगाें की रोकथाम के लिए तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, मलेरिया अधिकारी और डीपीआरओ को व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर एंटी लार्वा, चूने का छिड़काव, साफ-सफाई तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
जिलाधिकारी ने नगर निगम को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ ही वार्डवार संचारी रोग नियंत्रण अभियान के संबंध में जन-जागरूकता रैली निकालने को कहा। बैठक में नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग ने बताया कि संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए नगर निगम के पास फॉगिंग के लिए 135 साईकिल, माउंटेड फॉगिंग मशीन, आठ बड़ी फॉगिंग मशीन तथा एंटी लार्वा छिड़काव के लिए 212 बैटरी संचालित स्प्रे मशीन, 20 व्हीकल माउंटेड स्प्रे मशीन उपलब्ध हैं।
वहीं, जन-जागरूकता के कार्य के लिए स्मार्ट सिटी के द्वारा पीए सिस्टम, वीएमडी, दैनिक समाचार पत्रों, पम्पलेट वितरण, डीटीडीसी वाहनों में लगे माइक सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी को रैली के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान चलाने को कहा। जिला कार्यक्रम अधिकारी को आंगनबाड़ी द्वारा जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को सुअर बाड़ों, डेयरी, गोशालाओं सहित अन्य संबंधित स्थानों पर साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। वहीं, सीएमओ को अस्पतालों में मरीजों की देखभाल बेहतर ढंग से कराए जाने तथा हेल्थ कैंप लगाने को कहा। जिला पंचायतराज अधिकारी को एडीओ पंचायत, ग्राम पंचायत अधिकारी, प्रधानों को संचारी रोग से बचाव व नियंत्रण के संबंध में प्रशिक्षण देने को कहा। जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम को क्रियाशील करने तथा माइक्रो प्लान के तहत निगरानी करने को कहा।