फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Alert after threatening of Bomb blast on Allahabad Junction

इलाहाबाद जंक्शन उड़ाने की धमकी, कंट्रोल रूम को फोन करने वाले का मोबाइल स्विच आॅफ

Mon, 03 Dec 2018 03:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Updated Mon, 03 Dec 2018 03:42 AM IST
विज्ञापन
Alert after threatening of Bomb blast on Allahabad Junction
प्रतीकात्मक तस्वीर
इलाहाबाद जंक्शन को उड़ाने की धमकी से शनिवार देर रात हड़कंप मच गया। किसी ने कंट्रोल रूम को फोन कर बताया कि कुछ लोग तड़के चार बजे जंक्शन पर बम धमाका करेंगे। पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीमों ने सुबह तक चेकिंग की। 
विज्ञापन


बम डिस्पोजल और डाग स्क्वायड के साथ जंक्शन के चप्पे-चप्पे की छानबीन की गई लेकिन कुछ नहीं मिला। फोन करने वाले का नंबर भी उसके बाद से स्विच आफ हो गया था। अब तक की जांच के बाद इसे किसी की शरारत माना जा रहा है। फोन करने वाले की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


कंट्रोल रूम में शनिवार देर रात किसी ने कॉल कर बताया कि वह कुछ समय पहले सिविल लाइंस में सुभाष चौराहे पर गया था। वहां पहले से खड़े कुछ लोग जंक्शन पर बम धमाके की योजना बना रहे थे। उसने सुना कि तड़के चार बजे प्लेटफार्म नंबर सात और आठ को उड़ा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन करने वाले ने अपना नाम पता नहीं बताया था। कंट्रोल रूम से तुरंत उच्चाधिकारियों के साथ जीआरपी और आरपीएफ को भी सूचना दी गई। करीब पौने तीन बजे एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव, एसपी जीआरपी हिमांशु कुमार और आरपीएफ के कमांडेंट भी पहुंच गए। 
 

रेलवे के तमाम बड़े अधिकारी मौके पर थे। डाग स्क्वायड और बम डिस्पोजल स्क्वायड के साथ सबसे पहले प्लेटफार्म नंबर सात और आठ की चेकिंग की गई। इसके बाद सभी प्लेटफार्म पर चेकिंग अभियान चलाया गया। 

इस दौरान यात्रियों में भी हड़कंप मचा रहा कि आखिर इतनी फोर्स रात में क्या कर रही है। सर्च आपरेशन सुबह तक चलता रहा। हालांकि इस दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला। 

इसके बाद भी आरपीएफ और जीआरपी को हाई एलर्ट पर रखा गया है। इंस्पेक्टर जीआरपी रघुवीर सिंह ने बताया कि रविवार को दिन में भी जंक्शन पर एलर्ट था। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है। सीसीटीवी ड्यूटी को विशेष हिदायत दी गई है। 

अब तक की जांच के बाद पुलिस यह मानकर चल रही है कि किसी ने शरारत की है। कंट्रोल रूम को फोन करने के बाद उसका मोबाइल बंद हो गया था। उसकी खोजबीन में रेलवे और पुलिस की सर्विलांस टीमें लगी हैं। अधिकारियों का कहना है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

आरपीएफ की ‘आपदा प्रबंधन टीम’ तैनात 
प्रयागराज। जंक्शन को उड़ाने की धमकी जैसे ही आरपीएफ को मिली, उसकी आपदा प्रबंधन टीम को तुरंत बुला लिया गया। सर्च आपरेशन के बाद भी जंक्शन पर आपदा प्रबंधन टीम को तैनात किया गया है। स्टाफ से हाई एलर्ट पर रहने को कहा गया है। 

किसी ने शरारतवश कंट्रोल रूम को फोन कर स्टेशन उड़ाने की बात कही थी। सूचना को पूरी गंभीरता से लेकर जंक्शन पर पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीमों ने घंटों चेकिंग की लेकिन कुछ भी नहीं मिला। फोन करने वाले की खोजबीन की जा रही है। जल्द उसे पकड़ा जाएगा। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा होगा। बृजेश श्रीवास्तव, एसपी सिटी प्रयागराज।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed