फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Akhilesh's program does not approve in iVivi

इविवि में अखिलेश के कार्यक्रम को मंजूरी नहीं

Sat, 09 Feb 2019 01:48 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 09 Feb 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh's program does not approve in iVivi
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) छात्रसंघ के वार्षिकोत्सव में पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यक्रम को इविवि प्रशासन ने मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। यह निर्णय शुक्रवार को हुई विश्वविद्यालय की एडवायजरी कमेटी की बैठक में लिया गया। कार्यक्रम में आयोजक छात्रसंघ अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव और पुलिस प्रशासन को भी कमेटी के निर्णय से अवगत करा दिया गया है। हालांकि, कमेटी ने वार्षिकोत्सव के आयोजन पर कोई रोक नहीं लगाई है।
विज्ञापन


छात्रसंघ के वार्षिकोत्सव एवं उद्घाटन में अखिलेश यादव को बुलाए जाने का एबीवीपी के छात्रनेता विरोध कर रहे हैं। यहां तक कि छात्रसंघ महामंत्री शिवम सिंह ने भी अखिलेश यादव के कार्यक्रम को लेकर विरोध जताया था। वहीं, समाजवादी छात्रसभा से जुड़े छात्रसंघ अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव कार्यक्रम के आयोजन को लेकर अड़े हुए हैं। तनाव बढ़ने पर पुलिस ने इविवि प्रशासन से पूछा था कि वार्षिकोत्सव में अखिलेश यादव के कार्यक्रम को अनुमति दी गई है या नहीं। मामला कुलपति तक पहुंचा तो उन्होंने इस पर निर्णय लेने के लिए एडवायजरी कमेटी की बैठक बुलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कमेटी की बैठक में तय हुआ कि छात्रसंघ के कार्यक्रम में किसी राजनैतिक व्यक्ति को शामिल होने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। पूर्व में भी इस तरह के एक मामले में काफी बवाल हो चुका है। तब योगी आदित्यनाथ को विश्वविद्यालय आना था और बवाल के कारण वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके थे। बैठक में तय हुआ कि छात्रसंघ के वार्षिकोत्सव पर कोई रोक नहीं रहेगी, लेकिन अखिलेश यादव राजनैतिक व्यक्ति हैं और उनके शामिल होने से तनाव बढ़ सकता है। ऐसे में उनके कार्यक्रम को इविवि प्रशासन मंजूरी नहीं दी जा सकती। कमेटी की बैठक में हुए निर्णय से छात्रसंघ अध्यक्ष एवं पुलिस प्रशासन को भी अवगत करा दिया, जिसके बाद छात्रसंघ अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव ने एसएसपी से मुलाकात की। अध्यक्ष का कहना है कि एसएसपी अखिलेश यादव के कार्यक्रम को मंजूरी देने के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed