फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Akhara Parishad President's testimony ends for not coming to hearing

Prayagraj News: सुनवाई में नहीं आने पर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष की गवाही समाप्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Akhara Parishad President's testimony ends for not coming to hearing
महंत नरेंद्र गिरि की खुदकुशी के मामले में जिला अदालत के बारंबार समन भेजने के बावजूद पेश नहीं होने पर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी की गवाही को समाप्त घोषित कर दिया गया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंजू कनौजिया की अदालत ने यह आदेश दिया है। अब अगली सुनवाई 28 अगस्त को होगी।
विज्ञापन

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे महंत नरेंद्र गिरि की खुदकुशी के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश अंजू कनौजिया की अदालत में सुनवाई हो रही है। शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिरह में चित्रकूट जेल से आनंद गिरि और केंद्रीय कारागार नैनी से आद्या प्रसाद तिवारी और उसका बेटा संदीप तिवारी शामिल हुआ। लेकिन, महंत रवींद्र पुरी और सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक शामिल नहीं हुए। सुनवाई के दौरान अपर सत्र न्यायाधीश ने आनंद गिरि से कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से अधिवक्ता दिलाया जा सकता है। इस पर आनंद गिरि ने कहा कि उन्हें अधिवक्ता की जरूरत नहीं है। जिरह के लिए महंत रवींद्र पुरी के पेश नहीं होने पर कोर्ट ने उनकी गवाही खत्म कर दी। वह इस मामले में गवाह नंबर दो थे।
विज्ञापन


सीबीआई को साक्ष्य जुटाने का आखिरी मौका
न्यायालय ने सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक को साक्ष्य जुटाने का अंतिम अवसर दिया है। सीबीआई 28 अगस्त को तय सुनवाई पर तीसरे गवाह को समन करा सकती है। मुकदमे के वादी और गवाह अमर गिरि के भी अदालत में पेश न होने के चलते अभी पूरा बयान दर्ज नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मठ में ही फंदे से लटका मिला था शव
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और श्रीमठ बाघंबरी गद्दी के महंत नरेंद्र गिरि 20 सितंबर 2021 को मठ के अतिथि कक्ष में फंदे से लटके मिले थे। अमर गिरि की तहरीर और सुसाइड नोट के आधार पर जार्ज टाउन पुलिस ने महंत नरेंद्र गिरि के ही शिष्य आनंद गिरि, पुजारी आद्या प्रसाद तिवारी और उसके बेटे संदीप तिवारी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed