फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Akbar fort: case of closure of Central Ordnance reservoir sticks

अकबर किलाः केंद्रीय आयुध भंडार छिवकी को बंद करने का मामला अटका

Sun, 09 Jun 2019 10:21 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 09 Jun 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Akbar fort: case of closure of Central Ordnance reservoir sticks
akabar ka kila - फोटो : प्रयागराज
अकबर केकिले में स्थित आयुध भंडार की शिफ्टिंग की प्रक्रिया जहां तेजी पर है, वहीं केंद्रीय आयुध भंडार छिवकी को बंद करने का मामला अटक गया है। सीओडी छिवकी को बंद करने संबंधी सेना मुख्यालय के आदेश पर केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) ने रोक लगा दी है। इस मामले में एक श्रमिक यूनियन की याचिका पर केंद्रीय प्रशानिक अधिकरण ने स्थगन आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


अधिकरण ने श्रमिक यूनियन का पक्ष सुनते हुए कहा है कि सीओडी को बंद करने से पहले निर्धारित प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए। प्रक्रिया के पालन के बिना सीओडी छिवकी को बंद नहीं किया जाना चाहिए। सेना मुख्यालय के इस आदेश के खिलाफ सीओडी छिवकी श्रमिक यूनियन ने अधिकरण के समक्ष कर्मचारी हितों की सुरक्षा का हवाला देते हुए याचिका दाखिल की है। इसमें यूनियन ने कहा है कि औद्योगिक विवाद अधिनियम की धारा-25(ओ) का पालन किए बिना छिवकी सीओडी को बंद करने का आदेश दिया गया है, जो उचित नहीं है।
विज्ञापन


डायरेक्टर जनरल ऑफ आर्डिनेंस सर्विसेज के निर्देश पर डिप्टी डायरेक्टर आरएस बिष्ट ने सीओडी छिवकी को 31 मई तक बंद करने का आदेश दिया था। केंद्रीय आयुध भंडार छिवकी को बंद करने के इस आदेश के खिलाफ कैट में दाखिल याचिका में सीओडी छिवकी श्रमिक यूनियन के महामंत्री अमित कुमार ने कहा है कि इस मामले में औद्योगिक विवाद अधिनियम की धारा-25 के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन तो नहीं किया गया, साथ ही श्रमिक अधिनियम की भी अनदेखी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा समय ऐसा कोई संकट या कारण नहीं है, जिस आधार पर सीओडी छिवकी को बंद करने की नौबत खड़ी हुई हो। श्रमिक यूनियन का कहना है कि पिछले सभी युद्धों के समय सीओडी छिवकी के कर्मचारियों ने अपनी कार्य कुशलता और क्षमता का प्रदर्शन कर सराहना अर्जित की है। इसके लिए रक्षा मंत्रालय की ओर से सीओडी छिवकी को प्रशस्ति पत्र भी दिया गया है। ऐसे में सीओडी छिवकी को बंद नहीं किया जाना चाहिए।


केंद्रीय आयुध भंडार छिवकी को बंद करने संबंधी रक्षा मंत्रालय के निर्णय पर केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण(कैट) की ओर से स्थगन आदेश जारी करने पर श्रमिक यूनियनों ने खुशी जताई है। सीओडी छिवकी श्रमिक यूनियन के महामंत्री अमित कुमार ने बताया कि कैट की ओर से यथास्थिति बनाए रखने का आदेश के बाद असैनिक कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। सीओडी गेट यूनियन के महामंत्री अमित यादव, देवेंद्र सिंह, शिवमंगल अवनीश, राजन निषाद, राजनाथ, जगराम, मनोज, जेके शर्मा ने इस स्थगन आदेश के बाद मिठाई बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed