फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Airport: Prayagraj-Indore flight will be closed, not included in winter schedule

प्रयागराज एयरपोर्ट : बंद होगी प्रयागराज-इंदौर उड़ान, विंटर शेड्यूल में नहीं है शामिल

Fri, 15 Sep 2023 05:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 15 Sep 2023 05:20 PM IST
सार

इंडिगो द्वारा प्रयागराज से इंदौर और इंदौर से प्रयागराज के लिए 28 अक्तूबर 2023 तक के लिए ही बुकिंग की जा रही है। इसके बाद की तिथियों में कनेक्टिंग फ्लाइट का ही विकल्प दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Airport: Prayagraj-Indore flight will be closed, not included in winter schedule
प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शहर से इंदौर के लिए चल रही निजी विमानन कंपनी इंडिगो की उड़ान बंद हो सकती है। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) विंटर शेड्यूल में इसे शामिल नहीं किया गया है। यह विमान सेवा अगर बंद होती है तो प्रयागराज से इस वर्ष बंद होने वाली यह तीसरी उड़ान होगी। इसके पूर्व कोलकाता, गोरखपुर उड़ानें भी बंद हो चुकी हैं।

विज्ञापन


इंडिगो द्वारा प्रयागराज से इंदौर और इंदौर से प्रयागराज के लिए 28 अक्तूबर 2023 तक के लिए ही बुकिंग की जा रही है। इसके बाद की तिथियों में कनेक्टिंग फ्लाइट का ही विकल्प दिया जा रहा है। बता दें कि डीजीसीए का विंटर शेड्यूल इस बार रविवार 29 अक्तूबर से प्रभावी होगा। विंटर शेड्यूल जारी होने के साथ ही इंडिगो ने इंदौर उड़ान की बुकिंग बंद कर दी है।
विज्ञापन

प्रयागराज से मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर के लिए 31 अक्तूबर 2021 से सीधी उड़ान शुरू हुई थी। तब इस फ्लाइट का उद्घाटन सूबे के तत्कालीन नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और सांसद केशरी देवी पटेल ने किया था। फिलहाल विमान सेवा बंद होने की खबर इंडिगो द्वारा एयरपोर्ट प्रशासन को भी उपलब्ध नहीं कराई गई है। वर्तमान में यह विमान हर रोज यहां से सुबह 10ः15 बजे उड़ान भरकर 12ः05 बजे इंदौर पहुंचता है। वापसी में इंदौर से उड़ान का समय दोपहर 2ः30 बजे है, जो यहां शाम 4ः20 बजे लैंड करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर के लिए जेट एयरवेज भी करता था संचालन

प्रयागराज से इंदौर के लिए जून 2018 में जेट एयरवेज ने सीधी उड़ान शुरू की थी। तब इसका संचालन सप्ताह में तीन दिन ही होता था। इस फ्लाइट का संचालन अप्रैल 2019 तक होता रहा है, लेकिन जेट एयरवेज बंद हो जाने की वजह से उस दौरान लखनऊ, पटना, नागपुर और इंदौर की उड़ानें बंद करनी पड़ी थीं। इसके बाद इंदौर का स्लॉट अक्तूबर 2021 में विमानन कंपनी इंडिगो को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed