{"_id":"639f61b87a6b2d6f8e754356","slug":"airport-movement-of-aircraft-will-be-possible-even-in-bad-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज एयरपोर्ट : खराब मौसम में भी हो सकेगी विमानों की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज एयरपोर्ट : खराब मौसम में भी हो सकेगी विमानों की आवाजाही
Mon, 19 Dec 2022 12:23 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 19 Dec 2022 12:23 AM IST
सार
प्रयागराज एयरपोर्ट के रनवे पर खराब मौसम एवं कम दृश्यता में भी विमानों की आवाजाही अब आसान होगी। यहां कैट टू लाइट लगाने का काम एयरपोर्ट प्रशासन शुरू करेगा। एयरपोर्ट के रनवे पर अभी कैट वन लाइट लगी है, लेकिन अब इसकेे स्थान पर कैट टू लाइट लगाई जाएगी।
विज्ञापन
prayagraj news : प्रयागराज एयरपोर्ट।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज एयरपोर्ट के रनवे पर खराब मौसम एवं कम दृश्यता में भी विमानों की आवाजाही अब आसान होगी। यहां कैट टू लाइट लगाने का काम एयरपोर्ट प्रशासन शुरू करेगा। एयरपोर्ट के रनवे पर अभी कैट वन लाइट लगी है, लेकिन अब इसकेे स्थान पर कैट टू लाइट लगाई जाएगी।
विज्ञापन
प्रयागराज एयरपोर्ट में नवंबर 2019 में ही कैट वन लाइट लगाई गई थी। इस कार्य में तब तकरीबन 80 लाख रुपये का खर्च आया था। कैट वन लाइट लगने के बद 850 मीटर दृश्यता में भी विमानों की आवाजाही सुगम हो गई। इसके साथ ही कैट वन लाइट लगने के बाद रात के समय भी विमानों की आवाजाही का रास्ता साफ हो गया, लेकिन वायुसेना द्वारा यहां यात्री विमानों की रात में अनुमति न दिए जाने की वजह से एयरपोर्ट में अब रात में विमान उतरने एवं यहां से चलने की सुविधा शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
फिलहाल एयरपोर्ट के रनवे पर अब कैट टू लाइट लगाई जाएगी। इसके लग जाने के बाद यहां 350 मीटर की दृश्यता में भी आसानी से विमानों का आवागमन हो जाएगा। कोहरे के दौरान कैट टू लाइट का ज्यादा फायदा होगा। क्योंकि प्रयागराज में कोहरे की वजह से या तो विमान लेट हो जाते हैं या फिर उन्हें निरस्त कर दिया जाता है। उम्मीद है कि इसी वित्तीय वर्ष में कैट टू लाइट लगाने का कार्य पूरा हो जाएगा। बता दें कि लखनऊ और वाराणसी एयरपोर्ट के रनवे पर भी कैट टू लाइट लगी हुई है।
विज्ञापन