फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Airport: More passengers come to Mahakumbh in a year, included in the busiest airport of the country

Prayagraj Airport : जितने यात्री आते हैं एक वर्ष में उतने आ गए महाकुंभ में, देश के व्यस्ततम एयरपोर्ट में शामिल

Fri, 28 Feb 2025 11:32 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 28 Feb 2025 11:32 AM IST
सार

महाकुंभ के मौके पर प्रयागराज एयरपोर्ट में देश के सर्वाधिक 20 व्यस्तम एयरपोर्ट में शामिल हो गया। यहां 11 जनवरी से 26 फरवरी की अवधि में रिकार्ड 5.59 लाख यात्रियों की आवाजाही हुई।

विज्ञापन
Airport: More passengers come to Mahakumbh in a year, included in the busiest airport of the country
फ्लाइट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकुंभ के मौके पर प्रयागराज एयरपोर्ट में देश के सर्वाधिक 20 व्यस्तम एयरपोर्ट में शामिल हो गया। यहां 11 जनवरी से 26 फरवरी की अवधि में रिकार्ड 5.59 लाख यात्रियों की आवाजाही हुई। इस दौरान यहां 3350 शेड्यूल और 1775 नॉन शेड्यूल विमानों का आवागमन हुआ। खास बात यह रही कि प्रयागराज एयरपोर्ट के निर्माण के बाद जितने यात्रियों का आवागमन यहां वर्ष भर में होता है उसे कहीं ज्यादा यहां महाकुंभ के मौके पर आए और गए।एक जनवरी 2019 से शुरू हुए प्रयागराज एयरपोर्ट में 31 दिसंबर 2024 तक औसतन 4.90 लाख यात्रियों का सालाना आवागमन यहां विमानों सेे हुआ।

विज्ञापन


उसकी तुलना महाकुंभ मेले में आने वाले यात्रियों से की जाए तो वह कहीं ज्यादा बैठती है। महाकुंभ के दौरान 11 जनवरी से 26 फरवरी तक यहां पांच लाख 59 हजार 843 यात्रियों का आवागमन हुआ। यहां जनवरी माह की तुलना में फरवरी माह में आने वाले यात्रियों की संख्या कहीं ज्यादा रही। फरवरी माह में 01 से 26 तक 4.53 यात्रियों का विमानों से आवागमन हो गया। महाकुंभ के अंतिम यानी महाशिवरात्रि पर 22888 यात्रियों का कुल 130 विमानों से आवागमन हुआ।

विज्ञापन

उधर नॉन शेड्यूल या चार्टर विमानों की बात करें तो महाकुंभ में 11 जनवरी से 26 फरवरी के मध्य 1775 विमानों से 5356 यात्रियों का आवागमन हुआ। महाकुंभ के दौरान 25 फरवरी को प्रयागराज एयरपोर्ट प्रदेश में सर्वाधिक यात्रियों एवं विमानों की आवाजाही वाला एयरपोर्ट भी बना। इस दौरान यहां 166 शेड्यूल और 96 नॉन शेड्यूल विमानों से 27673 यात्रियों की आवाजाही हुई। 25 को लखनऊ एयरपोर्ट में 22 हजार तो वाराणसी में तकरीबन 15 हजार यात्रियों की ही आवाजाही हुई थी।

‘ प्रयागराज एयरपोर्ट में महाकुंभ के दौरान 5.59 लाख यात्रियों का आवागमन हुआ। यहां यात्रियों के तमाम इंतजाम किए गए। टर्मिनल में भीड़ बढ़ी तो बाहर एक बड़ा जर्मन हैंगर पंडाल लगाया गया।’ - मुकेश कुमार उपाध्याय, निदेशक, प्रयागराज एयरपोर्ट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed