फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Air travel will start for Jaipur with Nagpur, Indore

नागपुर, इंदौर के साथ जयपुर के लिए शुरू होगा हवाई सफर

Fri, 27 Aug 2021 08:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 27 Aug 2021 08:20 AM IST
सार

दरअसल प्रयागराज में लगे पिछले कुंभ के बाद ही जेट एयरवेज द्वारा पटना, नागपुर, लखनऊ और इंदौर के लिए चल रही सीधी फ्लाइट का संचालन रोक दिया गया था। उड़ान योजना के तहत संचालित इन फ्लाइटों को बंद हुए दो वर्ष से ज्यादा का वक्त बीत चुका है।

विज्ञापन
Air travel will start for Jaipur with Nagpur, Indore
prayagraj news : 20सीटीवाई38-प्रयागराज एयरपोर्ट पर मिले बैग को उसके अनर को सौंपती पुलिस। - फोटो : prayagraj

विस्तार

प्रयागराज से नागपुर, इंदौर, पटना और लखनऊ का हवाई सफर एक बार फिर से शुरू हो सकता है। इन चारों ही शहर के अलावा प्रयागराज से आगरा एवं जयपुर के लिए भी प्रयागराज वालों को सीधी फ्लाइट की सौगात आने वाले दिनों में मिल सकती है। सबकुछ ठीक रहा तो अगले वर्ष लगने वाले माघ मेले के पूर्व इन सभी शहरों के लिए प्रयागराज से सीधी फ्लाइट उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन


दरअसल प्रयागराज में लगे पिछले कुंभ के बाद ही जेट एयरवेज द्वारा पटना, नागपुर, लखनऊ और इंदौर के लिए चल रही सीधी फ्लाइट का संचालन रोक दिया गया था। उड़ान योजना के तहत संचालित इन फ्लाइटों को बंद हुए दो वर्ष से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। एयरपोर्ट के यात्री आंकड़े पर गौर करें तो जब नागपुर, इंदौर आदि शहरों की फ्लाइट बंद हुई तो उस दौरान इन सभी शहरों के लिए प्रयागराज से अच्छा पैसेंजर लोड था। सीधी उड़ान बंद होने के बाद से एयरपोर्ट सलाहकार समिति के सदस्यों के साथ स्थानीय लोग भी इन चारों शहरों के लिए फ्लाइट संचालन की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसे देखते हुए फूलपुर सांसद केशरी देवी ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र भेजकर जेट एयरवेज का स्लॉट किसी दूसरी विमानन कंपनी को दिए जाने की मांग की। इस पत्र का जवाब अब सांसद को मिल गया है। इसमें कहा गया कि सांसद के आग्रह पर मंत्रालय विचार कर रहा है। इस बारे में पूर्व विधायक दीपक पटेल का कहना है कि पत्र के माध्यम से यह भी आश्वस्त किया गया है कि उड़ान योजना के तहत जो फ्लाइटें बंद हुई थी, उसे दूसरी कंपनियों को संचालित करने पर विचार चल रहा है। इसके अलावा आगरा और जयपुर के लिए सीधी विमान सेवा शुरू करने की मांग पर भी उड्डयन मंत्रालय ने विमानन कंपनियों को आमंत्रित करने की तैयारी की है। सूत्र बताते हैं कि एयर इंडिया की एलाइंस एयर प्रयागराज से आगरा, जयपुर विमान सेवा शुरू करने की इच्छुक है। इस संबंध में एलाइंस एयर के अफसर भी उड्डयन मंत्रालय के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed