Flight : गर्मी में महंगा हुआ हवाई सफर, बंगलुरू का किराया 15 हजार से ज्यादा
बंगलुरू की बात करें तो अगले कुछ अधिकांश तिथियों में किराया 15 हजार से ज्यादा का ही है। इसी तरह मुंबई का किराया औसतन दस हजार रुपये दिख रहा है। गर्मी की छुट्टियों की वजह से दक्षिण भारत, मुंबई एवं हिल स्टेशनों के निकट वाले स्टेशनों की ओर जाने वाली सभी प्रमुख ट्रेनों में जून तक सीटें नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्कूल कालेजों में छुट्टियां होने के बाद परिवार संग घूमने जाने वाले लोगों की संख्या एकाएक बढ़ गई है। ट्रेनें फुल हो जाने की वजह से लोग हवाई यात्रा की ओर रुख कर रहे हैं, लेकिन प्रयागराज से पुणे, मुंबई, बंगलुरू आदि शहरों की ओर जाने वाली फ्लाइटों का किराया आसमान पर पहुंच गया है।
बंगलुरू की बात करें तो अगले कुछ अधिकांश तिथियों में किराया 15 हजार से ज्यादा का ही है। इसी तरह मुंबई का किराया औसतन दस हजार रुपये दिख रहा है। गर्मी की छुट्टियों की वजह से दक्षिण भारत, मुंबई एवं हिल स्टेशनों के निकट वाले स्टेशनों की ओर जाने वाली सभी प्रमुख ट्रेनों में जून तक सीटें नहीं है।
स्लीपर के मुकाबले एसी श्रेणी में भी लंबी प्रतीक्षा सूची है। इस वजह से बहुत से लोगों ने जहां अपनी यात्रा स्थगित कर दी है तो कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने हवाई यात्रा की तैयारी की है। हालांकि, आसमान छूते हवाई किराये ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि वह परिवार के सदस्यों के साथ घूमने जाए या फिर गर्मी की छुटि्टयां प्रयागराज में ही मनाएं।
इसी तरह राजरूपपुर के प्रमोद शुक्ला ने भी खंडाला ओर लोनावला जाने के लिए मुंबई या पुणे की फ्लाइट से जाने का विचार किया, लेकिन इन दोनों शहरों का भी किराया आम दिनों के मुकाबले दोगुने से ज्यादा होने की वजह से प्रमोद ने भी बाहर जाने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया।
शहर का नाम- 26 मई-27 मई- 28 मई- 29 मई-30 मई- 31 मई-01 जून
मुंबई - 15298 , 12922, 11333, 8918, 8918, 8894, 9342
बंगलुरू - 14696, 16177, 17050, 13541, 12989, 10499, 13591
पुणे ----, ----, 13591,----, 12698, ----, 9496
भुवनेश्वर - 8589, 8589, 12290, 6565,6565, 7180, 6565
देहरादून - 5653, 9443, 8539, 4708, 5841, 4465, 7643
हवाई यात्रा वाली खबर का जोड़
हवाई यात्रा का किराया भले ही महंगा हो, लेकिन विमान से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या कम होने की बजाय लगातार बढ़ती जा रही है। बीते पांच दिन के दौरान एयरपोर्ट में औसतन 2200 यात्रियों का आवागमन हुआ। सामान्य दिनों में यहां औसतन 1500 यात्रियों की ही आवाजाही है। 21 से 25 मई की अवधि में यहां कुल 11113 यात्रियों का आवागमन हुआ। इस दौरान 119 विमान यहां आगमन एवं प्रस्थान हुए।
पांच दिन में 11 हजार से ज्यादा ने किया सफर
हवाई यात्रा का किराया भले ही महंगा हो लेकिन विमान से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या कम होने की बजाय लगातार बढ़ती जा रही है। बीते पांच दिन के दौरान एयरपोर्ट में औसतन 2200 यात्रियों का आवागमन हुआ। सामान्य दिनों में यहां औसतन 1500 यात्रियों की ही आवाजाही है। 21 से 25 मई की अवधि में यहां कुल 11113 यात्रियों का आवागमन हुआ। इस दौरान 119 विमान यहां आगमन एवं प्रस्थान हुआ।